सफाई न मिलने पर पालिकाध्यक्ष ने जताई नाराजगी

पूर्ण लॉकडाउन के दौरान पालिकाध्यक्ष ने शहरभर में कूड़ा और नाला सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। कई स्थानों पर पर्याप्त सफाई नहीं मिलने पर अधिकारियों से नाराजगी जाहिर की। डलावघरों से निरंतर कूड़ा उठाने के बाद ब्लीचिग पाउडर डालने के निर्देश दिए। नगर स्वास्थ्य अधिकारी से रोजाना सफाई व्यवस्था की रिपोर्ट तलब की है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 11:09 PM (IST) Updated:Sun, 12 Jul 2020 11:09 PM (IST)
सफाई न मिलने पर पालिकाध्यक्ष ने जताई नाराजगी
सफाई न मिलने पर पालिकाध्यक्ष ने जताई नाराजगी

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। पूर्ण लॉकडाउन के दौरान पालिकाध्यक्ष ने शहरभर में कूड़ा और नाला सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। कई स्थानों पर पर्याप्त सफाई नहीं मिलने पर अधिकारियों से नाराजगी जाहिर की। डलावघरों से निरंतर कूड़ा उठाने के बाद ब्लीचिग पाउडर डालने के निर्देश दिए। नगर स्वास्थ्य अधिकारी से रोजाना सफाई व्यवस्था की रिपोर्ट तलब की है।

पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने ईओ विनय कुमार मणि त्रिपाठी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. आरएस राठी को साथ लेकर रविवार को शहर के प्रमुख मार्गों, स्थानों पर कूड़ा डलावघरों का निरीक्षण किया। राजकीय इंटर कॉलेज, शकुंतलम, अस्पताल तिराहा, रामपुरी गेट, सिटी सेंटर व आर्य समाज रोड पर पर्याप्त रूप से कूड़ा सफाई न मिलने पर कड़ी नाराजगी जाहिर की। बरसात के मौसम को देखते हुए सभी डलावघरों पर दिन में दो बार सफाई होने के बाद ब्लीचिग पाउडर डालने के निर्देश दिए। इसके बाद गांधी कॉलोनी नाले की मैनुअल हो रही सफाई का निरीक्षण किया। छोटे ट्रैक्टर-ट्रॉली एवं टिपर को तत्काल कार्य में लगाने को कहा। कमला नेहरू वाटिका लगे कर्मचारी नियत ड्यूटी करना सुनिश्चित करेंगे। कोई भी वाटिका कर्मी किसी के घर में कार्य नहीं करेगा। ऐसी स्थिति पाए जाने पर संबंधित कर्मचारी के वेतन भुगतान पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने के निर्देश दिए। इस दौरान स्टेनो गोपाल त्यागी और पालिका कर्मी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी