सभी वर्ग के लिए काम रही केंद्र व प्रदेश सरकार : निर्वाल

तीर्थनगरी शुकतीर्थ स्थित जिला पंचायत के निरीक्षण भवन पर मीरापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मोर्चा के पदाधिकारियों की बैठक हुई। मुख्य वक्ता जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार सभी वर्ग के लिए काम रही है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 11:28 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 11:28 PM (IST)
सभी वर्ग के लिए काम रही केंद्र व प्रदेश सरकार : निर्वाल
सभी वर्ग के लिए काम रही केंद्र व प्रदेश सरकार : निर्वाल

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। तीर्थनगरी शुकतीर्थ स्थित जिला पंचायत के निरीक्षण भवन पर मीरापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मोर्चा के पदाधिकारियों की बैठक हुई। मुख्य वक्ता जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार सभी वर्ग के लिए काम रही है।

सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, गरीब कन्या सामूहिक विवाह योजना, किसान सम्मान निधि, सुकन्या योजना का लाभ समाज के सभी वर्ग को दिया है। प्रदेश में गुंडाराज का खात्मा किया है। किसान, मजदूर, व्यापारी व महिलाएं सुरक्षित हैं। उन्होंने पदाधिकारियों से आह्वान किया कि जनता के बीच में जाएं और सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दें।

भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री अमित राठी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है और राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ काम करती है। पार्टी केवल सत्ता प्राप्त करने या सरकार चलाने के लिए नहीं, बल्कि देश चलाने के लिए है और राष्ट्र के हित में सभी आवश्यक कदम उठाने का जज्बा रखती है। बैठक को किसान मोर्चा के जिला मंत्री कोकिल काकरान, मंडल अध्यक्ष ब्रजवीर सिंह, डा. वीरपाल सहरावत, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष कार्तिक काकरान ने भी संबोधित किया। बैठक में मंडल अध्यक्ष सतनाम बंजारा, दिनेश सैनी, सचिन ठाकुर, इंद्र कश्यप, धर्मेद्र शर्मा, योगेश गुर्जर नीटू सहरावत व पुलकित आदि मौजूद रहे।

युवा पीढ़ी से नशे से दूर रहने का किया आह्वान

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। राठी खाप की क्षेत्रीय पंचायत करहेड़ा गांव में हुई। थांबेदरों व खाप चौधरियों ने एकता पर बल देते हुए युवा पीढ़ी का नशे से दूर रहने का आह्वान किया।

गणमान्य व्यक्तियों ने खाप चौधरी चौ. ब्रह्म सिंह राठी को पगड़ी पहनाई। मंत्री सोहनवीर सिंह राठी ने कहा कि खाप ने निर्णय लिया है कि बाबा ब्रह्म सिंह कोर कमेटी को खारिज कर चुके हैं और यह अस्तित्व में नहीं होगी। खाप में केवल मंत्री व थांबेदार होते हैं। पंचायत संयोजक मनोज उर्फ बिन्नू राठी ने युवा पीढ़ी का नशे से दूर रहने का आह्वान किया। थांबेदार कृष्णपाल राठी ने कहा कि खाप के •िाम्मेदार व्यक्ति आपसी मनमुटाव दूर कराएं पंचायत में भाजपा के अमित राठी, हरीश उर्फ बब्बू राठी, सोनवीर सिंह, राजेंद्र राठी, बाबूराम, धीर सिंह डायरेक्टर, सुरेंद्र चेयरमैन, प्रमोद कुमार, योगेंद्र सिंह, दीपक राठी, परमेंद्र, प्रमोद कुमार, पप्पू, टीटू, धर्मेद्र, इंद्रपाल, अरविद, बिल्लू, अजीत व राजीव आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी