गुरु अर्जुन देवजी महाराज के शहीदी दिवस पर छबील लगाई

श्रीगुरु सिंह सभा-मुजफ्फरनगर ने नगर के गांधी कालोनी मेन रोड पर श्रीगुरु अर्जुन देवजी महाराज के शहीदी दिवस पर मंगलवार को ठंडी छबील लगायी गयी जिसमें सैकड़ों लोगों ने मीठे शरबत का प्रसाद ग्रहण किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 11:04 PM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 11:04 PM (IST)
गुरु अर्जुन देवजी महाराज के शहीदी दिवस पर छबील लगाई
गुरु अर्जुन देवजी महाराज के शहीदी दिवस पर छबील लगाई

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। श्रीगुरु सिंह सभा-मुजफ्फरनगर ने नगर के गांधी कालोनी मेन रोड पर श्रीगुरु अर्जुन देवजी महाराज के शहीदी दिवस पर मंगलवार को ठंडी छबील लगायी गयी, जिसमें सैकड़ों लोगों ने मीठे शरबत का प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान सरदार जगप्रीत सिंह, सरदार बाबी ग्रोवर, सरदार रविदर सिंह गंभीर, सरदार हरप्रीत सिंह सनी, सरदार इकबाल सिंह नारंग, विक्की चावला, सरदार प्रभु दयाल सिंह, संजय मदान, सरदार गुरनूर सिंह, प्रभजस सिंह, सरदार मीत सिंह ग्रोवर, सिदक सिंह ग्रोवर, हिमांशु, मनीष, नमन डाबर सहित बच्चों ने भी बढ़चढ़ कर सेवा की। इस अवसर पर प्रधान सरदार गुरुचरण सिंह बराड ने सभी सेवादारों की हौसला अफजाई की। छबील लगाकर पिलाया शर्बत

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। पुरकाजी में पंजाबी समाज के लोगों ने गुरु अर्जुन देवजी के शहीदी पर्व पर छबील लगाकर लोगों को शर्बत पिलाया। बुजुर्गो से लेकर बच्चे तक सेवा में जुटे रहे। इस दौरान राहगीरों ने शरबत पीकर राहत का अहसास किया।

जीटी रोड पर गुरुद्वारे के बाहर मंगलवार सुबह पंजाबी कालोनी व सिख समाज की ओर से छबील लगाई गई। युवाओं व बच्चों ने मिलकर मीठा शर्बत तैयार किया। रोमी खुल्लर ने बताया कि गुरु अर्जुन देवजी के शहीदी पर्व के अवसर पर छबील लगाई गई। गुरु अर्जुन देवजी मानवता की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहते थे। उन्हीं के पदचिह्नों पर चलकर राहगीरों को शरबत पिलायी जा रही है। युवाओं ने बाइक, कार, बस, ट्रक आदि वाहनों को रोककर उनमें बैठे लोगों को शर्बत पिलाया। इस दौरान रंजीत मिगलानी, राजू सोढ़ी, बिट्टू चौधरी, सक्षम खुल्लर, बब्बर, रिकू मेहता व रोहित खुल्लर आदि लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी