केक काटकर मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिवस

खतौली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस सेवा सप्ताह के रूप में मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने घंटाघर पर उनके जन्मदिन पर केक काटा और लड्डू बांटे।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 07:14 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 07:14 PM (IST)
केक काटकर मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिवस
केक काटकर मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिवस

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। खतौली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस सेवा सप्ताह के रूप में मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने घंटाघर पर उनके जन्मदिन पर केक काटा और लड्डू बांटे। मुख्य अतिथि भाजयुमो जिलाध्यक्ष कार्तिक काकरान, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी निशांत गर्ग, क्षेत्रीय विधायक विक्रम सैनी, पूर्व जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, अतुल सैनी रहे। वक्ताओं ने कहा प्रधानमंत्री के कुशल शासन में देश के हर वर्ग को सम्मान मिला। कार्यक्रम में रजत जैन, ऋषभ जैन, सभासद अजय भुर्जी, अजय ठेकेदार, राकेश सैनी, राहुल गौरव, अभय जैन, अपार जैन, जयभगवान, शिवम वर्मा, आयुष जैन मौजूद रहे। वहीं, पैठ रोड भवानी धर्मशाला में भी केक काटकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया गया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष कार्तिक काकरान, निशांत गर्ग, सुधीर सैनी ने भाजपा सरकार की योजनाओं और विकास कार्यो से अवगत कराया गया। इस अवसर पर पूर्व जिला मंत्री मदन छाबड़ा, नगराध्यक्ष अमित जैन, उमेश कुमार, प्रताप वाल्मीकि, विनोद ठाकुर, अनिल पुंडीर, गुरुदत्त अरोरा, विकास कौशिक, पुनीत अरोरा, ओम सिंह मोतला, अश्वनी उपाध्याय, मोहित धारीवाल मौजूद रहे। संचालन श्याम रहेजा ने किया। पीएम के जन्मदिवस पर खाद्य सामग्री बांटी

संवाद सूत्र, बुढ़ाना: तहसील क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन पर पंचायत प्रकोष्ठ के जिला संयोजक ठाकुर रामनाथ सिंह ने बड़ौत रोड पर जरूरतमंदों एवं बच्चों को खाद्य सामग्री, फल और जूस वितरित किया। उन्होंने झुग्गी में रहने वाले मजदूर एवं महिलाओं से बात कर बच्चों को शिक्षित करने के लिए प्रेरित किया। दूसरी ओर भाजपा नेता राजेश संगल ने प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर कार्यक्रम आयोजित कर मिठाइयां बांट कर खुशियां मनाई। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में समाज के प्रत्येक व्यक्ति के विकास के लिए कार्य किया गया है। मंडल अध्यक्ष मुकेश उकावली ने भी कार्यकर्ताओं के साथ केक काटा। इस दौरान मोनू मलिक, अंकुश राठी, पिटू मौजूद रहे। केक काटकर मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिन

पुरकाजी : शुक्रवार को देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया गया। कस्बे में कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर एक दूसरे को बधाई दी।

अनुसूचित मोर्चा के जिला मंत्री डॉ ओपी गौतम ने सरकार की नीतियों के बारे में जानकारी दी। कहा कि मोदी ने दुनिया में भारत का नाम रोशन किया। इस दौरान हरिराम सक्सेना, बृज किशोर गुप्ता, वीरेंद्र सिंह, केपी सिंह, रोबिन गोयल, आदेश सिघल, राजू सोढी, रोमी खुल्लर आदि मौजूद रहे। नूरनगर में मंडल अध्यक्ष मनोज जोधा के आवास पर जन्मदिन को लेकर आयोजित किया गया। मुकेश त्यागी, हरीश त्यागी, अमित गुप्ता, राजकुमार, अमित धीमान मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी