श्रीराम मंदिर निर्माण धन संग्रह को चलाया अभियान

रतनपुरी क्षेत्र के सठेड़ी गांव में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह किया गया। इसके लिए ग्रामीणों ने गांव के ही लोगों की एक कमेटी बनाकर धन संग्रह करने की जिम्मेदारी दी। समिति के सदस्यों ने गांव में धन संग्रह किया है। समिति में सुनील कुमार मनोज कुमार श्याम सिंह सतीश कुमार व कृष्णपाल आदि लोगों ने गांव में श्रीराम मंदिर के लिए धन संग्रह किया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Jan 2021 11:28 PM (IST) Updated:Fri, 22 Jan 2021 11:28 PM (IST)
श्रीराम मंदिर निर्माण धन संग्रह को चलाया अभियान
श्रीराम मंदिर निर्माण धन संग्रह को चलाया अभियान

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। रतनपुरी क्षेत्र के सठेड़ी गांव में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह किया गया। इसके लिए ग्रामीणों ने गांव के ही लोगों की एक कमेटी बनाकर धन संग्रह करने की जिम्मेदारी दी। समिति के सदस्यों ने गांव में धन संग्रह किया है। समिति में सुनील कुमार, मनोज कुमार, श्याम सिंह, सतीश कुमार व कृष्णपाल आदि लोगों ने गांव में श्रीराम मंदिर के लिए धन संग्रह किया है।

श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए किया समर्पण निधि संग्रह

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए राशि जुटाने में राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ व भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की टोली जुटी है। शुक्रवार तक कस्बे से दो लाख रुपये एकत्र कर लिए गए हैं।

राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ व भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मीरापुर कस्बे में गली-मोहल्लों में घर-घर जाकर मंदिर निर्माण हेतु धन संग्रह कर रहे हैं। टोलियां गली-मोहल्लों और प्रतिष्ठानों पर जाकर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ की ओर से जारी किए गए कूपन देकर धन संग्रह कर रही हैं। संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी हरीश नारंग ने बताया कि शुक्रवार तक श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए कस्बा व आसपास के क्षेत्र के दो लाख रुपये एकत्र कर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के बैंक खाते में जमा करा दिया गया है। धन संग्रह अभियान के दौरान कस्बे में टोलियों का कई स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। बता दें कि समर्पण निधि संग्रह अभियान में बच्चे भी सहयोग करते दिखाई पड़ रहे हैं। इस दौरान खंड कार्यवाह विपिन कुमार, हरेंद्र जड़वड़, पुष्पेंद्र शर्मा, वासुदेव शर्मा, नरेंद्र त्यागी, धर्मेंद्र कुमार, मनोज भद्रकाशी, संजीव मेहता, राजेंद्र रस्तोगी व प्रियांशु आदि शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी