त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए बढ़ गए 1,34,711 मतदाता

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से पहले किये गए वृहद पुनरीक्षण के तहत जिले में 134711 मतदाताओं की बढ़ोतरी हुई है। घर-घर सर्वे तथा दावा आपत्ति के बाद जिले के मतदाताओं की संख्या 1701989 पर पहुंच गई है। सहायक निर्वाचन अधिकारी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की ओर से अंतिम प्रकाशन की घोषणा करते हुए बढ़े व घटे मतदाताओं का आंकड़ा अंतिम रूप से जारी कर दिया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Jan 2021 11:04 PM (IST) Updated:Fri, 22 Jan 2021 11:04 PM (IST)
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए बढ़ गए 1,34,711 मतदाता
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए बढ़ गए 1,34,711 मतदाता

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से पहले किये गए वृहद पुनरीक्षण के तहत जिले में 1,34,711 मतदाताओं की बढ़ोतरी हुई है। घर-घर सर्वे तथा दावा आपत्ति के बाद जिले के मतदाताओं की संख्या 17,01,989 पर पहुंच गई है। सहायक निर्वाचन अधिकारी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की ओर से अंतिम प्रकाशन की घोषणा करते हुए बढ़े व घटे मतदाताओं का आंकड़ा अंतिम रूप से जारी कर दिया गया है। घर-घर सर्वे में कट गए थे 1,62,740 लोगों के वोट

निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण के दौरान बीएलओ के माध्यम से घर-घर सर्वे कराकर मतदाताओं की स्थिति का जायजा लिया गया। सर्वे के दौरान जिले के 10 विकास खंड क्षेत्रों में 1,62,740 वोट कट गए, जबकि 2,81,840 मतदाता बढ़ गए। सदर ब्लाक में 51,797 मतदाता बढ़े, जबकि 24,797 मत कटे। बघरा में 24,329 बढ़े तथा 20,202 मत घटे। चरथावल में 26,840 बढ़े व 17,900 घटे। पुरकाजी में 17,339 मतदाता बढ़े, जबकि 9717 घटे। शाहपुर में 24,551 वोटर बढ़े, जबकि 1941 वोटर घट गए। पुनरीक्षण के दौरान बुढ़ाना में 37,419 बढ़े तथा 23,359 मतदाता घटे। खतौली में 32,962 की बढ़ोतरी हुई, जबकि 19,742 मत कटे। जानसठ में 36,116 बढ़े वहीं 16,875 घटे। मोरना में 30,487 मतदाता बढ़े थे, जबकि 17,372 घट गए। हालांकि अंतिम रूप से 1,19,100 मतदाताओं की बढ़ोतरी हुई। दावा आपत्ति के निस्तरण पर बढ़े 15,611 मतदाता

पुनरीक्षण के दौरान घर-घर सर्वे तथा दावा आपत्ति निस्तारण किया गया। दावा आपत्ति के बाद अंतिम रूप से किये गए प्रकाशन के तहत 15,611 वोट बढ़ने की घोषणा की गई। निर्वाचन कार्यालय के अुनसार अंतिम रूप से सदर ब्लाक में 3529, बघरा में 1228, चरथावल में 1525, पुरकाजी में 2134 तथा जानसठ में 5953 एवं मोरना में 2846 मतदाताओं की बढ़ोतरी हुई, जबकि पूर्व मतदाता संख्या के सापेक्ष अंतिम रूप से शाहपुर में 1565 तथा खतौली में 1325 मत कट गए। इस तरह सदर ब्लाक में 2,37,098, बघरा में 1,81,857, चरथावल में 1,73,617, पुरकाजी में 1,17,738, शाहपुर में 1,42,418, बुढ़ाना में 2,18,643, खतौली में 2,10,224, जानसठ में 1,94,842 तथा मोरना में 1,75,552 मतदाता हो गए। इन्होंने कहा..

नामावली पुनरीक्षण का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। इन्हीं के आधार पर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होंगे।

-संजीव कुमार, सहा. जिला निर्वाचन अधिकारी

chat bot
आपका साथी