समाज की कुरीतियों को दूर करने का आह्वान

पुरकाजी विधानसभा के रामपुर तिराहे पर देवबंद कट के पास भागीदारी संकल्प मोर्चा में शामिल भागीदारी पार्टी द्वारा जनसभा आयोजित की गई। मुख्य अतिथि प्रेम चंद्रा प्रजापति राष्ट्रीय अध्यक्ष भागीदारी पार्टी ने समाज की कुरीतियों को दूर करने को कहा। बच्चों को शिक्षित कर समाज का नाम रोशन करने की बात कही। कार्यक्रम में विधानसभा के गांवों से काफी संख्या में लोग शामिल हुए।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 09:27 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 09:27 PM (IST)
समाज की कुरीतियों को दूर करने का आह्वान
समाज की कुरीतियों को दूर करने का आह्वान

जेएनएन, मुजफ्फनरगर। पुरकाजी विधानसभा के रामपुर तिराहे पर देवबंद कट के पास भागीदारी संकल्प मोर्चा में शामिल भागीदारी पार्टी द्वारा जनसभा आयोजित की गई। मुख्य अतिथि प्रेम चंद्रा प्रजापति राष्ट्रीय अध्यक्ष भागीदारी पार्टी ने समाज की कुरीतियों को दूर करने को कहा। बच्चों को शिक्षित कर समाज का नाम रोशन करने की बात कही। कार्यक्रम में विधानसभा के गांवों से काफी संख्या में लोग शामिल हुए। इससे पूर्व कार्यक्रम में शामिल होने आए अतिथियों का आयोजकों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र पाल सिंह प्रजापति, मंडल अध्यक्ष सहारनपुर डॉ कुलदीप धनगर, जिला अध्यक्ष अनुज इंद्रवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अकबर शर्मा, राष्ट्रीय सचिव सुरेश पाल गौतम, प्रभारी पुरकाजी विधानसभा रमेश चंद प्रजापति, श्याम सुंदर प्रजापति, रामनिवास प्रजापति, एडवोकेट प्रभात प्रजापति, नरेंद्र प्रजापति, किरण पाल, मांगेराम, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामपाल सिंह एडवोकेट, कमरूना गौर, नरेश कुमार, केंद्रीय कार्यालय प्रभारी दीपक कुमार, प्रमोद कुमार प्रजापति, शोमेश गौतम आदि मौजूद रहे। मेधावियों को सम्मानित करेंगी जाट महासभा

मुजफ्फरनगर : जाट महासभा जनपद के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करेगी। मेधावी छात्र अलंकरण समारोह में आगामी 17 अक्टूबर को गांधी कालोनी स्थित चौधरी चरण सिंह भवन में बिरादरी के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करेगी। इस समारोह में सीबीएसई बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में 92 प्रतिशत अंक पाने वाले मेधावियों को सम्मानित किया जाएगा। यूपी बोर्ड में हाईस्कूल में 85 और इंटरमीडिएट में 80 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वालों को सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रीय खेलों में विजेता खिलाड़ी तथा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग करने वालों का भी सम्मान किया जाएगा। इच्छुक छात्र-छात्राएं अपने अंक पत्रों के प्रमाणपत्र की छायाप्रति आगामी 10 अक्टूबर से पहले जगदीश बालियान, सुंदर पालसिंह, यशपाल सिंह, देवी सिंह, सिभालका आदि कार्यकारिणी सदस्यों को जमा कराएं। अध्यक्षता जगदीश बालियान व संचालन सुंदरपाल सिंह ने किया। बैठक में रामपाल वर्मा, देवी सिंह, कर्नल ओमप्रकाश, जगवीर सिंह, देवेंद्र अहलावत, धर्मवीर मलिक, संतोष कुमार वर्मा, यशपाल सिंह, गजेंद्र पाल आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी