ब्राह्मण समाज ने जताया आक्रोश

राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ भारत के तत्वावधान में ब्राह्मण समाज के लोगों ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। कहा कि बीते दिनों रात के समय थाना सीपरी क्षेत्र में लहर की देवी माता मंदिर के पास ब्राह्मण परिवार के चार लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Oct 2019 10:36 PM (IST) Updated:Fri, 18 Oct 2019 10:36 PM (IST)
ब्राह्मण समाज ने जताया आक्रोश
ब्राह्मण समाज ने जताया आक्रोश

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ भारत के तत्वावधान में ब्राह्मण समाज के लोगों ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। कहा कि बीते दिनों रात के समय थाना सीपरी क्षेत्र में लहर की देवी माता मंदिर के पास ब्राह्मण परिवार के चार लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई। इस मामले को वहां के प्रशासन ने आगजनी में परिवर्तित कर दिया। उन्होंने कहा कि इस मामले की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए। प्रदेश भर के ब्राह्मण समाज के लोगों के इस हत्याकांड से आक्रोश है। इस हत्याकांड में लिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। चेतावनी दी कि यदि इस मामले की उच्चस्तरीय जांच नहीं हुई तो समाज के लोग पूरे देश में आंदोलन करेंगे। इस दौरान पं. अनिल आनंद, पं. ध्यानचंद, सुबोध शर्मा, प्रमोद शर्मा, शैलेंद्र गौतम, अमित शर्मा, अखिल शर्मा, कमल शर्मा आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी