दोनों आरोपित स्कूल संचालक गिरफ्तार

पुरकाजी थानाक्षेत्र के तुगलपुर गांव स्थित जीजीएस इंटरनेशनल एकेडमी में छात्राओं के साथ छेड़खानी करने वाले एक आरोपित सूर्यदेव पब्लिक स्कूल के संचालक योगेश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को पुलिस ने उसे विशेष पाक्सो कोर्ट में पेश किया। जहां से कोर्ट ने उसे 21 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। मंगलवार शाम दूसरे आरोपित जीजीएस इंटरनेशल एकेडमी के संचालक अर्जुन को भी पुलिस ने पुरकाजी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। उसे बुधवार को पाक्सो कोर्ट में पेश किया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 11:40 PM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 11:40 PM (IST)
दोनों आरोपित स्कूल संचालक गिरफ्तार
दोनों आरोपित स्कूल संचालक गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर, टीम जागरण। पुरकाजी थानाक्षेत्र के तुगलपुर गांव स्थित जीजीएस इंटरनेशनल एकेडमी में छात्राओं के साथ छेड़खानी करने वाले एक आरोपित सूर्यदेव पब्लिक स्कूल के संचालक योगेश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को पुलिस ने उसे विशेष पाक्सो कोर्ट में पेश किया। जहां से कोर्ट ने उसे 21 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। मंगलवार शाम दूसरे आरोपित जीजीएस इंटरनेशल एकेडमी के संचालक अर्जुन को भी पुलिस ने पुरकाजी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। उसे बुधवार को पाक्सो कोर्ट में पेश किया जाएगा।

यह था मामला

भोपा थानाक्षेत्र के मजलिसपुर तोफिर गांव स्थित सूर्यदेव पब्लिक स्कूल का संचालक योगेश गत 18 नवंबर को 17 छात्राओं को प्रैक्टिकल दिलाने के लिए पुरकाजी के तुगलपुर गांव स्थित जीजीएस इंटरनेशनल एकेडमी में ले गया था। स्कूल संचालक अर्जुन और योगेश ने देर होने का बहाना करते हुए छात्राओं को रात में स्कूल में ही रोक लिया था। आरोप है कि रात के समय योगेश और अर्जुन ने खिचड़ी में नशीला पदार्थ खिलाकर दो छात्राओं के साथ छेड़खानी की थी। शिकायत मिलने के बाद भी पुरकाजी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। जानकारी मिलने पर एसएसपी अभिषेक यादव ने एसपी सिटी अर्पित विजय वर्गीय को जाच के लिए पुरकाजी थाने भेजा। एसपी सिटी के सामने पीड़ित छात्राओं के स्वजन ने दोनों संचालकों पर छेड़खानी का आरोप लगाया था। एसएसपी ने पुरकाजी थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह को लाइन हाजिर कर दिया था। एसपी सिटी अर्पित विजय वर्गीय ने बताया कि पुलिस ने मंगलवार देर रात दूसरे आरोपित अर्जुन को पुरकाजी क्षेत्र से दबोच लिया। उससे पूछताछ की जा रही है। आरोपित को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

पीड़ित छात्राओं के कराए कोर्ट में बयान

छात्राओं के साथ छेड़खानी के मामले की गूंज लखनऊ तक पहुंची तो पुलिस ने आनन-फानन में योगेश और अर्जुन के खिलाफ छेड़खानी और पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया। प्रभारी निरीक्षक अशोक सोलंकी ने बताया कि मंगलवार को दोनों पीड़ित छात्राओं का मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में बयान कराए गए हैं।

बीएसए को स्कूल पर ताला लटका

मिला, नोटिस भेजने की तैयारी

मंगलवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी मायाराम व एबीएसए पवन कुमार भाटी छेड़खानी की जांच के लिए जीजीएस इंटरनेशनल एकेडमी पहुंचे तो उन्हें स्कूल पर ताला लटका मिला। बाद में अफसरों ने ग्रामीणों से घटना व स्कूल को लेकर जानकारी जुटाई। पवन कुमार भाटी ने बताया कि स्कूल पर बेसिक के माध्यम से आठवीं तक की मान्यता है। मान्यता के नियमों के विपरीत काम करने के चलते स्कूल को रजिस्टर्ड डाक से नोटिस भेजा जा रहा है।

बच्चों का भविष्य अंधकार में

आरोपित अर्जुन सिंह की वजह से सैकड़ों बच्चों का भविष्य अधर में लटक गया है। ग्रामीणों के मुताबिक अर्जुन सिंह स्कूल का मालिक, मैनेजर, प्रिंसिपल सब कुछ वही था। प्रशासन के सख्त होते ही वह भूमिगत हो गया। मंगलवार को स्कूल पर ताला लटका मिलने के कारण अभिभावक चितित हैं। यदि स्कूल नहीं खुलता है तो काफी बच्चों का साल खराब हो जाएगा।

chat bot
आपका साथी