योग से शरीर, मन और बुद्धि रहती स्वस्थ : कर्मवीर

आर्य समाज गांधी कालोनी में चल रहे सामवेद यज्ञ में राष्ट्रीय सुरक्षा मानव कल्याण और समाजोत्थान के लिए आहुतियां दी गई। योगगुरु स्वामी कर्मवीर ने कहा कि योग से शरीर मन और बुद्धि स्वस्थ रहती है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 29 Nov 2020 10:24 PM (IST) Updated:Sun, 29 Nov 2020 10:24 PM (IST)
योग से शरीर, मन और बुद्धि रहती स्वस्थ : कर्मवीर
योग से शरीर, मन और बुद्धि रहती स्वस्थ : कर्मवीर

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। आर्य समाज गांधी कालोनी में चल रहे सामवेद यज्ञ में राष्ट्रीय सुरक्षा, मानव कल्याण और समाजोत्थान के लिए आहुतियां दी गई। योगगुरु स्वामी कर्मवीर ने कहा कि योग से शरीर, मन और बुद्धि स्वस्थ रहती है।

गांधी कालोनी स्थित आर्य समाज मंदिर में आयोजित सामवेद यज्ञ में मुख्य अतिथि स्वामी कर्मवीर ने कहा कि योग साधना से ईश्वर प्राप्ति होती है। चित्त की वृत्तियों पर नियंत्रण योग है। ध्यान, प्राणायाम और आसन के साथ व्यवहार, आहार तथा आचरण की शिष्टता से जीवन सुखद बनेगा। यम, अहिसा, सत्य, अपरिग्रह और ब्रह्मचर्य का पालन करें, जिससे आत्मा और अंत:करण पवित्र हो। वैदिक संस्कार चेतना अभियान संयोजक आचार्य गुरुदत्त आर्य ने कहा कि आर्य समाज में वेद मंत्र गूंजे, नित्य वैदिक यज्ञ हो तथा संत-महात्माओं का सत्संग हो, तभी समाज में संस्कृति एवं संस्कारों की चेतना जगेगी। ऋषि दयानंद के सिद्धांतों और कार्यों को यह संस्था आगे बढ़ा रही है। यज्ञमान अजय एवं रचना कंसल, सतीश बालियान रहे। गजेंद्र राणा, इंद्रपाल सिंह ने विद्वानों का सत्कार किया। अधिवक्ता मनीष अग्रवाल, आंनद पाल सिंह आर्य, आर.पी.शर्मा, मंगत सिंह आर्य, योगेश्वर दयाल, राम सिंह धीमान, ब्रजपाल सिंह, राधेश्याम त्यागी, विजय पाल सिंह, राकेश ढिगरा, संगीता आर्या, कुसुम, ओमवती, अंजू छाबड़ा आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता आचार्य गुरुदत्त आर्य ने की व संचालन गजेंद्र राणा ने किया।

किसानों की समस्या का समाधान करने की मांग

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। अखिल भारत हिदू महासभा ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपते हुए किसानों की समस्याओं का समाधान कराने की मांग की। ज्ञापन में किसानों की भीड़ में अराजक तत्वों पर कार्रवाई करने, राजनीतिक रोटियां सेंकने वाली पार्टियों पर नजर रखने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में शशांक त्यागी, साक्षी वर्मा, नीलम, सचिन कपूर, सुभाष, रमन, सचिन, तुषाप, अनीता, सोना देवी, संगीता, अंकुर, मोहित आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी