कूड़े में आग लगने से धमाका, किशोरी घायल

बुढ़ाना: गांव हुसैनपुर कलां में कूड़े के एक ढेर को आग लगाने के दौरान हुए विस्फोट में

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Nov 2018 11:47 PM (IST) Updated:Mon, 12 Nov 2018 11:47 PM (IST)
कूड़े में आग लगने से धमाका, किशोरी घायल
कूड़े में आग लगने से धमाका, किशोरी घायल

बुढ़ाना: गांव हुसैनपुर कलां में कूड़े के एक ढेर को आग लगाने के दौरान हुए विस्फोट में एक किशोरी घायल हो गई। विस्फोट की सूचना पर दौड़ी पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल की। पुलिस आतिशबाजी के अवशेष कूड़े में पहुंचने से विस्फोट होना मान रही है।

क्षेत्र के गांव हुसैनपुर कलां में सुबह करीब आठ बजे यामीन की 13 वर्षीय पुत्री तबस्सुम घर व घेर में साफ-सफाई के बाद कूड़े के ढेर पर कूड़ा डालने गई थी। उसने कूड़ा डालने के बाद ढेर में आग लगा दी। कूड़े के ढेर में आग लगते ही जोरदार विस्फोट हुआ, जिसमें किशोरी बुरी तरह झुलस गई। आनन-फानन में परिजनों ने किशोरी को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। विस्फोट की सूचना पर पुलिस दौड़कर गांव पहुंची। पुलिस ने झुलसी किशोरी और ग्रामीणों से पूछताछ की। पुलिस गांव के दीपावली के दौरान आतिशबाजी के अवशेष कूड़े में होने की आशंका जता रही है। गांव के तैय्यब नामक ग्रामीण ने आतिशबाजी बनाने का लाइसेंस लिया है। पुलिस ने उसके घेर में भी जांच-पड़ताल की। इंस्पेक्टर बुढ़ाना प्रभाकर कैंतुरा ने बताया कि प्रथमदृष्टया कूड़े के ढेर में आतिशबाजी के अवशेष जलने से किशोरी के घायल होने का पता लगा है। जांच पूरी होने का बाद ही मामले की सच्चाई सामने आएगी।

chat bot
आपका साथी