कृषि कानूनों के विरोध में भाकियू कार्यकर्ताओं ने रोहाना में कराया टोल-फ्री

कृषि कानूनों व स्थानीय समस्याओं के विरोध में रोहाना टोल प्लाजा पर भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) की पंचायत में बड़ी संख्या में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। पंचायत में पुलिस प्रशासनिक विद्युत विभाग गन्ना विभाग व स्टेट हाईवे के अधिकारियों को बुलाकर किसानों की समस्याओं से अवगत कराया। भाकियू कार्यकर्ताओं ने टोल-फ्री करा दिया। मंडल महासचिव राजू अहलावत ने कहा कि एक सप्ताह में सभी समस्याओं का समाधान न हुआ तो बेमियादी टोल-फ्री कराया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 11:01 PM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 11:01 PM (IST)
कृषि कानूनों के विरोध में भाकियू कार्यकर्ताओं ने रोहाना में कराया टोल-फ्री
कृषि कानूनों के विरोध में भाकियू कार्यकर्ताओं ने रोहाना में कराया टोल-फ्री

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। कृषि कानूनों व स्थानीय समस्याओं के विरोध में रोहाना टोल प्लाजा पर भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) की पंचायत में बड़ी संख्या में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। पंचायत में पुलिस, प्रशासनिक, विद्युत विभाग, गन्ना विभाग व स्टेट हाईवे के अधिकारियों को बुलाकर किसानों की समस्याओं से अवगत कराया। भाकियू कार्यकर्ताओं ने टोल-फ्री करा दिया। मंडल महासचिव राजू अहलावत ने कहा कि एक सप्ताह में सभी समस्याओं का समाधान न हुआ तो बेमियादी टोल-फ्री कराया जाएगा।

मुजफ्फरनगर-सहारनपुर स्टेट हाईवे-59 स्थित रोहाना टोल प्लाजा पर मंगलवार को भाकियू मंडल महासचिव राजू अहलावत के नेतृत्व में पंचायत हुई, जिसमें सैकड़ों भाकियू पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। पदाधिकारियों ने अधिकारियों पर किसानों का शोषण करने का आरोप लगाते हुए टोल-फ्री करा दिया। एडीएम वित्त आलोक कुमार, एसडीएम सदर दीपक कुमार, सीओ सिटी कुलदीप कुमार मय फोर्स मौके पर पहुंचे। राजू अहलावत ने कहा कि भाजपा सरकार में अधिकारी बेलगाम हो गए हैं, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। रोहाना टोल प्लाजा पर आसपास के गांवों को टोल-फ्री कराया जाए। परियोजना निदेशक ने एक सप्ताह में नजदीक के गांवों को टोल-फ्री कराने का आश्वासन दिया। पुरकाजी के राशन डीलर पर वितरण में धांधली का आरोप लगाते हुए डीएसओ बीके शुक्ला को धूप में बैठा लिया। उन्होंने शीघ्र ही राशन डीलर के विरुद्ध जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। एडीएम वित्त ने एक सप्ताह में सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। करीब चार घंटे तक टोल-फ्री रहा। पंचायत में जहीर फारुकी, संजीव भारद्वाज, सतीश भारद्वाज, मोनू ठाकुर, मांगेराम त्यागी, मणिकांत भारद्वाज, बाबी, सुरेंद्र रावल व अर्पित त्यागी आदि ने संबोधित किया।

उधर, चरथावल ब्लाक अध्यक्ष कुशलवीर सिंह एक दर्जन कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर ही बैठे रहे। राजू अहलावत ने पंचायत में चलने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने उन्हें धरने पर ही बैठे रहने के निर्देश दिए हैं।

कृषि कानूनों का किया विरोध

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कचहरी में धरना दिया। प्रदेश महासचिव डा. इसरार सैफी, मंडल अध्यक्ष संजीव त्यागी ने कहा कि किसानहित में तीनों कृषि कानून वापस होने चाहिए। न्यूनतम समर्थन मूल्य कानून बनना चाहिए। कहा कि विद्युत और साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त की जाए। साथ ही गेहूं क्रय केंद्र का समय बढ़ाया जाए, ताकि सभी किसान गेहूं को मंडियों में भेज सके। इस दौरान जसविदर सिंह, ललिता चौधरी, नफीस अंसारी, मतलूब प्रधान, शान मोहम्मद, जावेद, नाजमा व शौकीन अंसारी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी