भाकियू तोमर ने उठाई किसानों की मांग

भारतीय किसान यूनियन (तोमर) ने सोमवार को कलक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि किसान समस्याओं से घिरा हुआ है लेकिन समाधान दूर तक नजर नहीं आ रहा है। किसानों की आर्थिक तंगी दूर करने के लिए सरकार को अहम निर्णय लेने चाहिए।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Jul 2020 11:54 PM (IST) Updated:Tue, 07 Jul 2020 06:08 AM (IST)
भाकियू तोमर ने उठाई किसानों की मांग
भाकियू तोमर ने उठाई किसानों की मांग

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। भारतीय किसान यूनियन (तोमर) ने सोमवार को कलक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि किसान समस्याओं से घिरा हुआ है, लेकिन समाधान दूर तक नजर नहीं आ रहा है। किसानों की आर्थिक तंगी दूर करने के लिए सरकार को अहम निर्णय लेने चाहिए।

किसानों की समस्याएं रखते हुए भाकियू मंडल अध्यक्ष विक्की तोमर व संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राममेहर तोमर ने कहा कि डीजल के दाम आसमान पर हैं। गन्ने का पूर्ण भुगतान अभी तक नहीं हुआ है। बकाया भुगतान मय ब्याज के होना चाहिए। किसानों को 10 हजार रुपए प्रति माह के हिसाब से पेंशन दी जाए। लॉकडाउन के चलते किसानों को भारी नुकसान हुआ है। इस समय अवधि का बिजली बिल माफ किया जाए। साथ ही स्कूली बच्चों की फीस भी माफ होनी चाहिए। जो रास्ते गांव से होकर शहरों में जाते हैं, उन्हें दुरुस्त किया जाए। कहा कि मांगे पूरी नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष जवान सिंह गुर्जर, अजय राठी, अंकित गुर्जर, सुबोध काकरान आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी