छपार-रोहाना टोल प्लाजा पर जारी रहा भाकियू का धरना

कृषि कानूनों के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) का छपार टोल प्लाजा पर 43वें दिन भी धरना जारी रहा। पदाधिकारियों ने कहा कि डीजल व पेट्रोल के बढ़ते भाव से किसान परेशान हैं। सरकार से किसानों के लिए डीजल व पेट्रोल को आधे भाव में देने की मांग की है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 07 Jul 2021 11:34 PM (IST) Updated:Wed, 07 Jul 2021 11:34 PM (IST)
छपार-रोहाना टोल प्लाजा पर जारी रहा भाकियू का धरना
छपार-रोहाना टोल प्लाजा पर जारी रहा भाकियू का धरना

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। कृषि कानूनों के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) का छपार टोल प्लाजा पर 43वें दिन भी धरना जारी रहा। पदाधिकारियों ने कहा कि डीजल व पेट्रोल के बढ़ते भाव से किसान परेशान हैं। सरकार से किसानों के लिए डीजल व पेट्रोल को आधे भाव में देने की मांग की है।

नेशनल हाईवे-58 पर स्थित छपार टोल प्लाजा पर भाकियू का धरना गुरुवार को भी जारी रहा। ब्लाक अध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने कहा कि कृषि कानूनों के विरोध में देशभर का किसान सात माह से आंदोलन कर रहा है, परंतु सरकार सुनवाई नही कर रहा है। पेट्रोल व डीजल के भाव आसमान छू रहे है। बडे़-बडे़ उद्योगपतियों को भी डीजल उसी भाव पर मिलता है और गरीब किसान भी उसी भाव पर डीजल खरीदने को विवश है। महंगाई के इस दौर में किसान फसल उगाए या अपने परिवार का भरण-पोषण करे। डीजल पेट्रोल महंगे होने के कारण किसान फसलों में पानी नही दे पा रहा है, जिससे भीषण गर्मी में बारिश न होने के कारण फसलें सूखने की कगार पर हैं। उन्होंने सरकार से किसानों को डीजल-पेट्रोल आधे दाम में देने की मांग की है। क्योंकि किसान अन्नदाता है। अन्यथा किसान बर्बाद हो जायेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कल्लू उर्फ अकबर ने की व संचालन मास्टर ओमपाल ने किया। इस दौरान ललित त्यागी, राजा गुर्जर, मरगूब, अहसान, सुलेमान, सद्दू गौड, शशि गुर्जर व राशिद आदि मौजूद रहे। रोहाना में 43वें दिन रहा धरना

रोहाना : मुजफ्फरनगर-सहारनपुर स्टेट हाई-59 पर स्थित रोहाना टोल प्लाजा पर गुरुवार को 43वें दिन भी भाकियू का धरना जारी रहा। चरथावल ब्लाक अध्यक्ष ठाकुर कुशलवीर सिंह ने कहा कि कृषि कानूनों की वापसी तक रोहाना टोल प्लाजा पर भाकियू का धरना जारी रहा। इस दौरान राजू पीन्ना, नवीन त्यागी, अमित त्यागी, हसरत प्रधान, अनिल त्यागी व तौहिद हसन आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी