तौलकर्मियों के साथ आई भाकियू किसान सेना, आंदोलन की चेतावनी

चरथावल ब्लाक प्रांगण में छह दिन से धरना दे रहे देवबंद मिल के तौलकर्मियों की मिल प्रशासन की तानाशाही के विरुद्ध तीसरे दिन भी भूख हड़ताल जारी रही। भाकियू किसान सेना के मंडल अध्यक्ष इसरार त्यागी ने हड़ताल कर रहे कर्मियों को समर्थन देते हुए मांगें शीघ्र पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 01 Jan 2021 11:13 PM (IST) Updated:Fri, 01 Jan 2021 11:13 PM (IST)
तौलकर्मियों के साथ आई भाकियू किसान सेना, आंदोलन की चेतावनी
तौलकर्मियों के साथ आई भाकियू किसान सेना, आंदोलन की चेतावनी

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। चरथावल ब्लाक प्रांगण में छह दिन से धरना दे रहे देवबंद मिल के तौलकर्मियों की मिल प्रशासन की तानाशाही के विरुद्ध तीसरे दिन भी भूख हड़ताल जारी रही। भाकियू किसान सेना के मंडल अध्यक्ष इसरार त्यागी ने हड़ताल कर रहे कर्मियों को समर्थन देते हुए मांगें शीघ्र पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। तौलकर्मियों ने मानदेय अन्य मिलों के अनुरूप किए जाने, दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को मुआवजा व सदस्यों को नौकरी दिए जाने की मांग की है। मांगें पूरी न होने पर आत्मदाह की चेतावनी दी है।

विकास खंड प्रांगण में तौलकर्मी देवबंद मिल प्रशासन तानाशाही का आरोप लगाते हुए तीसरे दिन भी भूख हड़ताल पर बैठे रहे। मानदेय बढ़ाने, दुर्घटना में मृत्यु होने पर मुआवजा व परिजनों को नौकरी दिए जाने की मांग को मिल प्रशासन द्वारा अनसुना किए जाने से तौलकर्मियों में मिल प्रशासन के प्रति रोष है। वहीं एक के बाद एक संगठन द्वारा तौलकर्मियों को समर्थन दिया जा रहा है। पूर्व में किसान संगठन द्वारा मिलकर्मियों को समर्थन दिया गया था। शुक्रवार को भारतीय किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा. पूरन सिंह व भाकियू किसान सेना के मंडल अध्यक्ष इसरार त्यागी ने साथियों के साथ भूख हड़ताल स्थल पर पहुंचकर तौलकर्मियों को समर्थन देने की घोषणा की और चार जनवरी तक मिलकर्मियों की मांगें न माने जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी। शुक्रवार को दुष्यंत पुंडीर, सरताज त्यागी, मोहित बजरंगी व अंकित कुमार भूख हड़ताल पर बैठे। घर में घुसकर हमले का आरोप

संवाद सूत्र, शाहपुर : गांव पलड़ी निवासी शगुफ्ता पत्नी खलील ने दी तहरीर में बताया कि 1 जनवरी को वह घर पर थी तथा उसका पति बच्चों के साथ बैठा हुआ था। आरोप है कि तभी गांव के तीन-चार दबंग किस्म के लोग आए और रंजिशन गाली-गलौच करते हुए मारपीट करने लगे तथा गोली मारने की कोशिश की। गोली ना चलने के करण उक्त लोगों ने तमंचे की बट मारकर मेरे पति को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल खलील को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने तहरीर पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों के घर पर दबिश दी, परंतु सभी आरोपी घर से फरार हो गए हैं।

chat bot
आपका साथी