सरकार की गलत नीतियों के चलते कर्ज में डूब रहा है किसान: भाकियू

कृषि कानूनों की वापसी को लेकर भारतीय किसान यूनियन(भाकियू) का छपार व रोहाना टोल प्लाजा पर 61 वें दिन भी धरना जारी रहा।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 12:06 AM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 12:06 AM (IST)
सरकार की गलत नीतियों के चलते कर्ज में डूब रहा है किसान: भाकियू
सरकार की गलत नीतियों के चलते कर्ज में डूब रहा है किसान: भाकियू

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। कृषि कानूनों की वापसी को लेकर भारतीय किसान यूनियन(भाकियू) का छपार व रोहाना टोल प्लाजा पर 61 वें दिन भी धरना जारी रहा।

नेशनल हाईवे-58 पर स्थित छपार टोल प्लाजा पर रविवार को भी भाकियू का धरना जारी रहा। वक्ताओं ने कहा कि किसानों को खेती करना घाटे का सौदा साबित हो रहा है। किसान दिन प्रतिदिन कर्ज में डूबता जा रहा है। अधिकतर किसान दूध बेचकर अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। पानी की बोतल 25 रुपये में और दूध 20-22 रुपये प्रति लीटर है। दूध से मंहगा पानी बिक रहा है। सरकार द्वारा पूर्ण प्रतिबंध के बावजूद नकली मक्खन व मावा, क्रीम, पनीर आदि खाद्य पदार्थ केमिकलों से तैयार किए जा रहे है। और अधिकारियों की मिलीभगत से बाजार में धड़ल्ले से बिक रहा है। जिसके सेवन से कैंसर का खतरा बढ रहा है। भारतीय किसान यूनियन इसका पुरजोर विरोध करती है! किसी भी दिन संबंधित अधिकारी के खिलाफ मोर्चा खोला जाएगा। इस दौरान मुख्य रुप से सुनील त्यागी, वीरेंद्र सिंह ठाकुर, काका प्रधान, अमित त्यागी, मास्टर ओमपाल त्यागी , मनोज त्यागी, तोसीन त्यागी, इमरान त्यागी, अलीजान, फरमान, सोनू आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके अलावा रोहाना टोल प्लाजा पर भाकियू का धरना जारी रहा। - - - कपड़े के शोरूम में लगी आग, लाखों का नुकसान

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरनगर: नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के भोपा रोड स्थित माल के कपड़े के शोरूम में आग लग गई। धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी। विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। आग से लाखों रुपये का कपड़ा जलकर राख हो गया।

भोपा रोड स्थित माल में रिलायंस कंपनी का कपड़ों का शोरूम है। शनिवार 12 बजे के बाद शोरूम में आग लग गई। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही एफएसओ नरेश मलिक तीन गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे। दमकल की टीम ने किसी तरह शोरूम का शटर तोड़कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। नई मंडी पुलिस और शोरूम कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए। माना जा रहा है कि शार्ट सर्किट से आग लगी है। आग से बीस लाख रुपये से ज्यादा का नुकसान है। अभी तक पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।

chat bot
आपका साथी