लाल किले पर बवाल आतंकवादी कार्य था : भानु प्रताप

रतनपुरी गांव में भाकियू (भानु) के अध्यक्ष ने कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि किसानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके बाद पत्रकार वार्ता में राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा. भानु प्रताप सिंह ने कहा कि पिछले वर्ष लाल किले पर जो बवाल किया गया वह आंतकवादी कार्य था।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 10 Aug 2021 08:08 PM (IST) Updated:Tue, 10 Aug 2021 08:08 PM (IST)
लाल किले पर बवाल आतंकवादी कार्य था : भानु प्रताप
लाल किले पर बवाल आतंकवादी कार्य था : भानु प्रताप

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। रतनपुरी गांव में भाकियू (भानु) के अध्यक्ष ने कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि किसानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके बाद पत्रकार वार्ता में राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा. भानु प्रताप सिंह ने कहा कि पिछले वर्ष लाल किले पर जो बवाल किया गया, वह आंतकवादी कार्य था। उनका मुख्य उद्देश्य किसान आयोग बनवाना है। जिसमें गन्ना, गेहूं व धान के किसानों को लिया जाए। उन्होंने किसानों से संगठित होने का आह्वान किया।

मंगलवार को रतनपुरी में अपने काफिले के साथ पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष का किसानों ने स्वागत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किसानों को उचित मांगों को लेकर अपने हक पर अड़े रहने की हिदायत दी। सरकारी दफ्तरों, कार्यालयों में किसानों का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। इसके लिए संगठन मजबूती के साथ किसानों के साथ खड़ा है। कार्यक्रम के बाद पत्रकार वार्ता में कहा कि तीनों कृषि कानून सही है। गाजीपुर बार्डर पर चल रहे किसान आंदोलन पर भी सवाल खड़े किए। कहा कि एक किसान नेता ने उन पर अर्नगल आरोप लगाए थे। पिछले साल लाल किले पर जो बवाल किया गया, वह आंतकवादी कार्य था। इसे देखकर उन्होंने आंदोलन से स्वयं को अलग किया था। उनका मुख्य उद्देश्य किसान आयोग का निर्माण कराना है। जिसमें गन्ना, गेहूं, धान के किसानों को आयोग में लिया जाए। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजकुमार शर्मा ने की तथा संचालन संजय सोम ने किया। इस दौरान युवा नेता तेज कुंवर सोम, राजपाल सिंह सूरजपाल सिंह, सतेंद्र, प्रवीण, कुवर सिंह, आशा, चंद्रपाल कश्यप, चंद्रपाल आदि मौजूद रहे। - - - - - - - -- -

chat bot
आपका साथी