पर्यावरण संरक्षण को लगाए छायादार वृक्ष

भाजपा कार्यकर्ताओं ने खतौली क्षेत्र के बालाजीपुरम और चौधरी चरण सिंह गंग नहर पटरी पर पौधारोपण किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 01 Jul 2021 11:46 PM (IST) Updated:Thu, 01 Jul 2021 11:46 PM (IST)
पर्यावरण संरक्षण को लगाए छायादार वृक्ष
पर्यावरण संरक्षण को लगाए छायादार वृक्ष

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। भाजपा कार्यकर्ताओं ने खतौली क्षेत्र के बालाजीपुरम और चौधरी चरण सिंह गंग नहर पटरी पर पौधारोपण किया। पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि वृक्षों का लगाया जाना बहुत अधिक जरूरी है।

भाजपा नगर महामंत्री मोहित जैन व राकेश के प्रजापति के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को बालाजीपुरम और चौधरी चरण सिंह कांवड़ पटरी मार्ग पर दर्जनों छायादार पौधे लगाए। कहा कि पेड़-पौधों पर्यावरण को दूषित होने बचाते है। उनके बिना जीवन का कोई अस्तित्व नहीं है। मानव जीवन में वृक्षों का होना बहुत पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। रोहित मित्तल, नामित सभासद नरेश पांचाल, अजय गुप्ता, मनोज सैनी,सुंदर धारीवाल, गुरुदत्त अरोरा, विमल चौहान, आशा रानी,विनीत ठाकुर, ऋषभ जैन, अवधेश गौड़ आदि मौजूद रहे।

बुढ़ाना : क्षेत्र के गांव शाहडब्बर में वन महोत्सव की शुरुआत पर पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें ग्राम प्रधान नीरज राठी और वन अधिकारियों ने सड़क के किनारे पौधे रोपे। ग्राम प्रधान नीरज राठी ने कहा कि पेड़ पौधों से ही पृथ्वी पर जीवन संभव है। पर्यावरण के संतुलन के लिए पौधरोपण बहुत जरूरी है। स्वच्छ पर्यावरण से ही मानव जीवन की परिकल्पना की जाती है। पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने के लिए सभी को पौधे जरूर लगाने चाहिए। हमें पर्यावरण की रक्षा के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने के साथ ही उनकी देखभाल भी करनी चाहिए। इस मौके पर अधिवक्ता अशोक राठी, रणपाल सिंह, सुक्रमपाल आदि मौजूद रहे।

-- - - - - - - - - - -

chat bot
आपका साथी