राम नाम से बड़ी दुनिया में कोई चीज नहीं

मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के मंदिर के भव्य शिलान्यास को लेकर लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 Aug 2020 11:41 PM (IST) Updated:Mon, 03 Aug 2020 11:41 PM (IST)
राम नाम से बड़ी दुनिया में कोई चीज नहीं
राम नाम से बड़ी दुनिया में कोई चीज नहीं

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के मंदिर के भव्य शिलान्यास को लेकर लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। भाजपा कार्यकर्ता गांवों में जाकर लोगों के बीच दीपक वितरित कर रहे हैं। लोग शिलान्यास वाले दिन दीये जलाकर दीपावली की तरह त्योहार मनाने की तैयारी में जुटे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में पांच अगस्त को पहली ईंट रखकर श्रीराम के मंदिर का शिलान्यास करेंगे। इसे लेकर भाजपा कार्यकर्ता गांवों में घर-घर जाकर दीपक बांट रहे हैं। मंडल अध्यक्ष मनोज जोधा, मुकेश त्यागी, पवन वाल्मीकि, रोहित कुमार, अरुण वाल्मीकि, अमित चौधरी, विजय कुमार आदि कई दिनों से फलौदा, नूरनगर, कैलनपुर, चंदन फार्म, बुच्चा बस्ती, रंडावली, हरिनगर, झबरपुर आदि गांवों मे परिवारों को दीये वितरित किए। कार्यकर्ता ग्रामीणों को मंदिर शिलान्यास की जानकारी देकर राम नाम की अलख जगा रहे हैं। लोग घरों की छतों पर दीयें जलाने की तैयारियों में जुटे हैं। दीपक लेने वाले हुकुम सिंह, वेदवती, सुमित्रा देवी आदि ने कहा कि राम नाम से बड़ी दुनिया में कोई चीज नहीं है। क्षेत्र में शिलान्यास को लेकर लोगों में भारी उत्साह है। कस्बे व देहात में लोग कार्यक्रम वाले दिन की शाम को दिवाली की तरह त्योहार मनाने की तैयारी कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी