भाजपा की महिला पदाधिकारी पंचायत चुनाव से दूर

भाजपा की महिला पदाधिकारियों ने अपने आप को पंचायत चुनाव से दूर कर लिया है। दरअसल पार्टी के समर्थन पर कई महिला पदाधिकारियों ने चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी लेकिन हरी झंडी नहीं नहीं मिल पाई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 11:20 PM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 11:20 PM (IST)
भाजपा की महिला पदाधिकारी पंचायत चुनाव से दूर
भाजपा की महिला पदाधिकारी पंचायत चुनाव से दूर

मुजफ्फरनगर, जागरण टीम: भाजपा की महिला पदाधिकारियों ने अपने आप को पंचायत चुनाव से दूर कर लिया है। दरअसल, पार्टी के समर्थन पर कई महिला पदाधिकारियों ने चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी, लेकिन हरी झंडी नहीं नहीं मिल पाई। पार्टी की ओर से अधिकांश पुरुष पदाधिकारियों की पत्‍‌नी और रिश्तेदार महिलाओं को समर्थन दे दिया गया। इससे महिला पदाधिकारियों में अंदरुनी नाराजगी है। कुछ भाजपा नेत्री तो बगावत कर चुनावी रण में उतरी हैं। ऐसे में भाजपा समर्थित कई प्रत्याशियों की नैया मझधार में है।

पंचायत चुनाव में भाजपा ने सभी पदों पर प्रत्याशियों को समर्थन दिया है। खासकर जिला पंचायत सदस्य के सभी 43 वार्डो पर प्रत्याशी और पार्टी पदाधिकारी जोर लगा रहे हैं। भाजपा समर्थित प्रत्याशी वोटरों पर हिदुत्व से लेकर राष्ट्रीयता का रंग चढ़ाने में लगे हैं। केंद्र और प्रदेश सरकार के नीतियों को गिनाने का कार्य चल रहा है। इन सबके बीच भाजपा की अधिकांश महिला पदाधिकारी चुप्पी साधे हैं। आक्रोश की ज्वाला उनके दिलों में धधक रही है, लेकिन पार्टी के प्रति समर्पित भाव के चलते पंचायत चुनाव से दूर कर लिया है। हालांकि पार्टी ने 43 वार्डों में से 16 महिलाओं को समर्थन दिया है, लेकिन इनमें से अधिकांश पुरुष पदाधिकारियों की पत्नी व रिश्तेदार हैं। बता दें कि नगर पालिका अध्यक्ष के चुनाव में भी महिला पदाधिकारियों को दरकिनार कर बाहर से आए प्रत्याशी को पार्टी ने टिकट थमा दिया था।

------------------

बगावती तेवर से प्रत्याशी बेहाल

कई भाजपा नेता टिकट न मिलने पर बगावत कर चुनावी रण में खड़े हैं। वह सीधेतौर पर भाजपा समर्थित प्रत्याशियों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इससे जहां विपक्षी दलों के प्रत्याशी खुश हैं तो भाजपा समर्थित प्रत्याशियों की नैया मझधार में फंस गई है।

---

सभी भाजपाई मेहनत से चुनाव प्रचार में जुटे हैं, जिनमें महिला पदाधिकारी भी शामिल हैं। सभी महिला पदाधिकारियों को समर्थन नहीं दिया जा सकता था। क्षेत्र समेत कई बिदुओं के आधार पर महिलाओं को प्रत्याशी बनाया गया है। पंचायत चुनाव में भाजपा परचम लहराएगी।

- विजय शुक्ला, भाजपा जिलाध्यक्ष।

chat bot
आपका साथी