पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की अस्थि कलश यात्रा पर भाजपाइयों ने की पुष्प वर्षा

पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कल्याण सिंह की अस्थि कलश यात्रा के रामपुर तिराहे पर पहुंचने पर भाजपाइयों ने पुष्प वर्षा की।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 16 Sep 2021 11:49 PM (IST) Updated:Thu, 16 Sep 2021 11:49 PM (IST)
पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की अस्थि कलश यात्रा पर भाजपाइयों ने की पुष्प वर्षा
पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की अस्थि कलश यात्रा पर भाजपाइयों ने की पुष्प वर्षा

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कल्याण सिंह की अस्थि कलश यात्रा के रामपुर तिराहे पर पहुंचने पर भाजपाइयों ने पुष्प वर्षा की। बाबूजी को श्रद्धांजलि दी गई।

बुलंदशहर के नरौरा से हरिद्वार जा रही पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की अस्थि कलश यात्रा के आगमन पर गुरुवार को रामपुर तिराहे पर भाजपाइयों ने पुष्प वर्षा की। जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला के नेतृत्व में एकत्र भाजपाइयों ने पूर्व राज्यपाल के अस्थि कलश पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस भाजपाइयों ने जय श्रीराम व बाबूजी अमर रहे के नारे लगाए। इसके बाद कलश यात्रा हरिद्वार के लिए रवाना हो गई, जहां पर गंगा में अस्थियों को विसर्जित किया जाएगा। यहां से सैकडों कारों का काफिला हरिद्वार के लिए रवाना हो गया। इस दौरान मुख्य रुप से किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अमित रावल, लक्ष्मण शर्मा, धमेंद्र तोमर, अनिल त्यागी, यतिद्र त्यागी, बिजेंद्र मलीरा, पवन त्यागी, मोहनलाल कोरी, हरिओम त्यागी, अशोक धीमान आदि मौजूद रहे। - - - -

रामलीला कमेटी का गठन किया

सिखेड़ा : क्षेत्र के गांव बहादरपुर में विनय कुमार के निवास पर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में रामलीला कमेटी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से चौधरी विनय कुमार को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष हितेश चौधरी को तथा मेला इंचार्ज प्रवेश उर्फ गुड्डू को मनोनीत किया गया।

बैठक में धर्मेद्र, जितेंद्र, धर्मपाल, मनोज, मुन्ना, बिल्लू, सुशील और डा. दानवीर सिंह आदि मौजूद रहे। कमेटी के गठन के बाद आयोजन की अनुमति लेने के बारे में विचार किया गया। कमेटी के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि अनुमति मिलती है तो रामलीला और मेले का आयोजन अन्य वर्षो की भांति पूरे विधि विधान के साथ किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी