लोगों को स्वास्थ्य सेवा, खाना उपलब्ध कराएगी भाजपा

भाजपा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर सेवा ही संगठन के अंतर्गत शुक्रवार को एक ऑनलाइन वर्चुअल बैठक आयोजित की गयी। जिसमें जिला प्रभारी जिलाध्यक्ष तथा सांसद विधायक व पालिका अध्यक्ष तथा अन्य नेताओं ने हिस्सा लिया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Apr 2021 11:34 PM (IST) Updated:Fri, 23 Apr 2021 11:34 PM (IST)
लोगों को स्वास्थ्य सेवा, खाना उपलब्ध कराएगी भाजपा
लोगों को स्वास्थ्य सेवा, खाना उपलब्ध कराएगी भाजपा

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। भाजपा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर सेवा ही संगठन के अंतर्गत शुक्रवार को एक ऑनलाइन वर्चुअल बैठक आयोजित की गयी। जिसमें जिला प्रभारी, जिलाध्यक्ष तथा सांसद, विधायक व पालिका अध्यक्ष तथा अन्य नेताओं ने हिस्सा लिया।

बैठक में तय हुआ कि जनपद के सभी कार्यकर्ता कोविड-19 के सुरक्षा एवं महामारी से लड़ाई के लिए सेवा ही संगठन के तंत्र को सर्वोपरि मानकर पूर्व की भांति कार्यरत रहेंगे।

जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने भोजन, मास्क, सैनिटाइजर एवं किसी भी प्रकार की सहायता के लिए जनपद मुजफ्फरनगर में 24 घंटे सेवा कार्य करने के लिए हेल्पलाइन जारी की।

बताया कि समस्त कार्यकर्ता जनपद में सभी को अस्पताल बेड, दवाई, ऑक्सीजन तथा अन्य स्वास्थ्य सुविधा के बारे में लोगो को आवश्यक सूचना एवं सहायता प्रदान करेंगे। जिला प्रभारी डॉ चन्द्रमोहन ने सभी कार्यकर्ताओं से इस वैश्विक संकट के समय पर लोगो में विश्वास जगाकर एक रचनात्मक माहौल बनाने और सामाजिक संस्थाओं से संपर्क कर उनसे सहयोग करने का निवेदन किया।

वर्चुअल बैठक में केन्द्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान, राज्यमंत्री कपिल देव, पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल, पूर्व विधायक अशोक कंसल, चेयरमैन सहकारी बैंक सतपाल पाल, महेश चौधरी, डा. वीरपाल निर्वाल, राजीव गर्ग, श्रीमोहन तायल, जगदीश पांचाल, सुखदर्शन सिंह बेदी, पूर्व जिलाध्यक्ष रूपेंद्र सैनी, सुधीर सैनी, शाहपुर चेयरमैन प्रमेश सैनी, जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा, सहमीडिया प्रभारी अंचित मित्तल, विकास अग्रवाल, आईटी विभाग के जिला संयोजक रक्षित नामदेव एवं सभी मंडल के प्रभारी एवं अध्यक्ष उपस्थित रहें। ये जारी की गई हेल्पलाइन नंबर की सूची 1. श्री विजय सैनी 9897902051

2. श्रीमती सुषमा पुंडीर 9410064570

3. श्री विनीत कात्यान 8791188701

4. श्री रोहिल वाल्मीकि 9927495817

5. श्रीमती रेनू गर्ग 9456036443

6. श्री अचित मित्तल 9412214526

7. श्री रक्षित नामदेव 7017650637

8. डा. संदीप शर्मा 9837575070

chat bot
आपका साथी