परिवार जनसंपर्क अभियान चलाया, सरकार की उपलब्धियां गिनाई

खतौली में भाजपा मंडल तिसंग के सेक्टर कढ़ली चांदसमंद जसौला सिकंदरपुर खुर्द व आदमपुर मौचड़ी में सोमवार को परिवार जनसंपर्क अभियान चलाया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 15 Jun 2020 11:13 PM (IST) Updated:Mon, 15 Jun 2020 11:13 PM (IST)
परिवार जनसंपर्क अभियान चलाया, सरकार की उपलब्धियां गिनाई
परिवार जनसंपर्क अभियान चलाया, सरकार की उपलब्धियां गिनाई

शामली, जेएनएन। खतौली में भाजपा मंडल तिसंग के सेक्टर कढ़ली, चांदसमंद, जसौला, सिकंदरपुर खुर्द व आदमपुर मौचड़ी में सोमवार को परिवार जनसंपर्क अभियान चलाया। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रुपेंद्र सैनी, तिसंग मंडल अध्यक्ष अमित कसाना, राजन वालिया, अनिल चौहान, शेखर सैनी ने परिवारों से संपर्क किया और घर-घर जाकर केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाई। लोगों को प्रपत्र देकर सरकार की नीतियों की जानकारी दी। कोरोना संक्रमण से बचाव को लोगों को मॉस्क व सैनिटाइजर बांटे। प्रदेश सरकार के तीन साल और केंद्र सरकार का एक वर्ष पूरा होने पर दोनों सरकार के किए गए कार्यों से अवगत कराया। लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव को जागरूक किया। अभियान में सोमपाल कश्यप, सूरजमल, संदीप सैनी,ओमवीर, नीटू, राजवीर,अनुज आदि शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी