भाजपाइयों ने संतों का सम्मान कर लिया आशीर्वाद

मुजफ्फरनगर जेएनएन। तीर्थ नगरी शुकतीर्थ में गुरु पूर्णिमा पर पहुंचे भाजपाइयों ने विभिन्न आश्रमों

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 11:43 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 11:43 PM (IST)
भाजपाइयों ने संतों का सम्मान कर लिया आशीर्वाद
भाजपाइयों ने संतों का सम्मान कर लिया आशीर्वाद

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। तीर्थ नगरी शुकतीर्थ में गुरु पूर्णिमा पर पहुंचे भाजपाइयों ने विभिन्न आश्रमों में महंत, पीठाधीश्वर व महामंडलेश्वर समेत अनेक संतों का सम्मान कर उनसे आशीर्वाद लिया।

जिला प्रभारी डा. चंद्रमोहन, भाजपा के जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल, जिला मंत्री रेणु गर्ग, अंचित मित्तल, उपाध्यक्ष राजीव कुमार, मंडल अध्यक्ष डा वीरपाल सहरावत, डा. आरडी गौड़, धमेंद्र शर्मा, नीरज रायल शास्त्री, योगेश गुर्जर आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता गुरु पूर्णिमा के पर्व पर शनिवार दोपहर तीर्थ नगरी शुकतीर्थ में पहुंचे। उन्होंने शुकदेव आश्रम में पीठाधीश्चर स्वामी ओमानंद महाराज, हनुमद्धाम में महामंडलेश्वर स्वामी केशवानंद महाराज, दंडी आश्रम में स्वामी गुरुदेवेश्वराश्रम महाराज व श्री महेशवर आश्रम में दंडी स्वामी महादेव आश्रम महाराज का माल्यार्पण कर स्वागत करते हुए उनसे आशीर्वाद लिया। इससे पहले राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने भी नगरी के आश्रम में पहुंचकर साधु-संतों का सम्मान करते हुए उनसे आशीर्वाद लिया।

- - युवाओं को अनुशासित बनाएगा चीअर फार इंडिया अभियान

मुजफ्फरनगर: टोक्यो ओलंपिक में प्रतिभाग करने वाले भारतीय खिलाड़ियों के उत्साहव‌र्द्धन तथा युवा वर्ग में अनुशासन, स्फूर्ति एवं नई ऊर्जा का संचार करने के लिए भाजपा युवा मोर्चा प्रधानमंत्री के कार्यक्रम 'चीअर इंडिया, बी लाइक एन ओलंपिक' को गति देने के लिए अभियान चला रहा है। अभियान के तहत 23 जुलाई से आठ अगस्त युवा वर्ग ओलंपिक में शामिल किसी भी खेल से संबंधित अपनी वीडियो तैयार कर अभियान की वेबसाइट पर डाउनलोड कर सकेंगे। जिसके आधार पर उन्हें पुरस्कृत भी किया जाएगा।

गांधी नगर स्थित भाजपा कार्यालय पर प्रेस वार्ता करते हुए भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री रोहन त्यागी ने बताया कि कोई भी प्रतिभागी 23 जुलाई से लेकर आठ अगस्त तक साइट पर जाकर पंजीकरण करा सकेगा। युवा मोर्चा जिला महामंत्री सागर वाल्मीकि, जिला मंत्री रजत त्यागी, तरुण पाल, अंकित उप्पल व दीपक गोयल आदि शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी