मास्क देकर किया शारीरिक दूरी रखने का आह्वान

भाजपा के परिवार संपर्क अभियान के तहत सोमवार को पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने विकास खंड क्षेत्र के दर्जनों गांवों में लोगों से संपर्क कर उन्हें केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के पत्रक बांटे। भाजपाइयों ने कोरोना वायरस बचाव को लेकर मास्क वितरण करते हुए शारीरिक दूरी का पालन करने का भी आह्वान किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 15 Jun 2020 11:34 PM (IST) Updated:Tue, 16 Jun 2020 06:05 AM (IST)
मास्क देकर किया शारीरिक दूरी रखने का आह्वान
मास्क देकर किया शारीरिक दूरी रखने का आह्वान

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। भाजपा के परिवार संपर्क अभियान के तहत सोमवार को पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने विकास खंड क्षेत्र के दर्जनों गांवों में लोगों से संपर्क कर उन्हें केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के पत्रक बांटे। भाजपाइयों ने कोरोना वायरस बचाव को लेकर मास्क वितरण करते हुए शारीरिक दूरी का पालन करने का भी आह्वान किया।

कस्बा भोपा में भाजपा प्रदेश नमामि गंगे के सह-संयोजक डा. वीरपाल निर्वाल ने अपने बूथ क्षेत्र में लोगों से घर-घर संपर्क कर सरकार की उपलब्धियों के पत्रक वितरित किए। कस्बा भोकरहेड़ी में भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक रामकुमार शर्मा ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने गरीबों, किसानों, युवाओं, अति पिछड़ों, बेरोजगारों, बिजली, पानी, सुरक्षा आदि के क्षेत्र में सराहनीय कार्य किए है। कस्बा मोरना में भाजपा के मंडल महामंत्री अरुण कुमार व योगेश कुमार ने सैकड़ों लोगों को सरकार की उपलब्धियों के पत्रक व मास्क वितरित किए। शुकतीर्थ मंडल के अध्यक्ष डा वीरपाल सहरावत, बेहडा सादात मंडल के अध्यक्ष दिनेश सैनी व महामंत्री अमित बेनिवाल ने भी अनेक गांव में लोगों को पत्रक वितरित कर केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को बताया। इस दौरान भाजपाइयों ने कोरोना वायरस बचाव को लेकर लोगों को मास्क वितरण करते हुए शारीरिक दूरी का पालन करने का भी आह्वान किया।

chat bot
आपका साथी