भाजपाइयों ने की कृषि कानूनों पर ग्रामीणों से चर्चा

बुढ़ाना में भाजपा जिला उपाध्यक्ष नितिन मलिक ने गांव बिटावदा में चौपाल पर किसानों से मुलाकात की। इस दौरान कृषि कानूनों एवं अन्य सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की गई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Feb 2021 12:10 AM (IST) Updated:Thu, 25 Feb 2021 12:10 AM (IST)
भाजपाइयों ने की कृषि कानूनों पर ग्रामीणों से चर्चा
भाजपाइयों ने की कृषि कानूनों पर ग्रामीणों से चर्चा

मुजफ्फरनगर, जागरण टीम। बुढ़ाना में भाजपा जिला उपाध्यक्ष नितिन मलिक ने गांव बिटावदा में चौपाल पर किसानों से मुलाकात की। इस दौरान कृषि कानूनों एवं अन्य सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की गई।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष बुधवार को कार्यकर्ताओं के साथ गांव बिटावदा में किसानों से मिलने पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि समाज की एकता बहुत आवश्यक है। भाजपा सरकार द्वारा लाए गए कृषि कानूनों से भविष्य में किसानों को अधिक अवसर प्राप्त होंगे। किसानों को विपक्षी दलों के उकसावे में नहीं आना चाहिए। अगर किसानों को लगता है कि कृषि कानूनों में किसी प्रकार के बदलाव की आवश्यकता है तो केंद्र सरकार किसानों से वार्ता के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि विपक्षी राजनीतिक दलों के दबाव में हमें अपने समाज में विद्वेष को नहीं फैलने देना है। इस दौरान किसानों से अन्य सामाजिक मुद्दों पर भी चर्चा की गई। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश उकावली, रामपाल सहरावत, चौधरी जगबीर, लोकेश ठाकुर, कालूराम, विक्रम, प्रेमचंद, अशोक, हसनबीर आदि मौजूद रहे। खेल प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरनगर : जैन कन्या पाठशाला पीजी कालेज में बुधवार को वार्षिक खेल दिवस मनाया गया। प्राचार्या डा. सीमा जैन की अध्यक्षता में शारीरिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों व छात्राओं ने दमखम दिखाया। खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ शारीरिक शिक्षा विभाग की छात्राओं ने सूर्य नमस्कार और एरोबिक्स के साथ किया। इसमें 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, नीबू दौड़, स्लो साइकिल रेस आदि स्पर्धा हुई। 100 मीटर दौड़ में नेहा, हदीसा व गुलअफ्शा विजेता रहीं। वहीं 200 मीटर दौड़ में नेहा, गुलफ्शा विजेता रहीं। अन्य स्पर्धाओं में शिवानी, काजल, मन्नू आदि छात्राएं विजेता रही। विजेता छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान महाविद्यालय की शिक्षिकाओं ने भी प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया।

chat bot
आपका साथी