भारत बंद कल, 10 जगह होगा चक्का जाम

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 27 सितंबर को भारत बंद की घोषणा पर भाकियू के निवर्तमान जिलाध्यक्ष धीरज लाटियान ने कहा कि जिले में बंद शांतिपूर्वक होगा। दस स्थानों पर चक्का जाम किया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 11:28 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 11:28 PM (IST)
भारत बंद कल, 10 जगह होगा चक्का जाम
भारत बंद कल, 10 जगह होगा चक्का जाम

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 27 सितंबर को भारत बंद की घोषणा पर भाकियू के निवर्तमान जिलाध्यक्ष धीरज लाटियान ने कहा कि जिले में बंद शांतिपूर्वक होगा। दस स्थानों पर चक्का जाम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लालू खेड़ी बस स्टैंड, रोहाना टोल प्लाजा, छपार टोल प्लाजा, चौधरी चरण सिंह चौक मोरना, मोंटी चौराहा जानसठ, नावला कोठी खतौली, बायवाला चेक पोस्ट बुढ़ाना व मेरठ-करनाल रोड पर फुगाना बस स्टैंड, पुलिस चौकी शाहपुर, रामपुर तिराहा पर जाम लगाया जाएगा। स्कूल के वाहनस एंबुलेंस, आवश्यक सेवाओं के वाहनों के लिए छूट रहेगी।

छपार टोल प्लाजा पर हाईवे जाम करेगी भाकियू

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। कृषि कानूनों के विरोध में छपार टोल प्लाजा पर चल रहा भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) का धरना शनिवार को भी जारी रहा। वक्ताओं ने कहा कि सयुंक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 27 सितंबर को भारत बंद के चलते टोल प्लाजा पर हाईवे जाम किया जायेगा।

निवर्तमान ब्लाक अध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने कहा कि उत्तम शुगर मिल के अधिकारियों ने किसानों का उत्पीड़न किया तो सबक सिखाया जायेगा। टोल प्लाजा पर पहुंचे एसडीओ अजय यादव को बंधक बनाकर धरनास्थल पर ही बैठा लिया। तहसीलदार सदर अभिषेक शाही ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। गन्ना समिति के सचिव सतीश कुमार, उत्तम शुगर मिल के एडिशनल केन मैनेजर प्रदीप को बुलाकर किसानों की समस्याओं से अवगत कराया।

आम जनता भी करे सहयोग

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन के निवर्तमान मंडल महासचिव नवीन राठी के भूराहेड़ी स्थित निवास पर शनिवार शाम हुई बैठक में सोमवार को भारत बंद सफल बनाने के लिए रणनीति बनाई गई। कार्यकर्ताओं से ब्लाक के प्वाइंट छपार टोल पर समय से पहुंचने को कहा गया। आम जनता से भी भारत बंद में सहयोग की अपील की। अध्यक्षता प्रधान प्रताप सिंह ने की तथा संचालन मनीष प्रधान सिमर्थी ने किया।

chat bot
आपका साथी