भाकियू तोमर 11 नवंबर को करेगी रेलवे ट्रैकजाम

छपार में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. संजीव तोमर ने कहा कि बढ़ती महंगाई से किसान मजदूर परेशान है। डीजल-पेट्रोल व रसोई गैस भाव आसमान छू रहे हैं। तहसील व थाने भ्रष्टाचार का अड्डा बने हुए हैं। छपार में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. संजीव तोमर ने कहा कि बढ़ती महंगाई से किसान मजदूर परेशान है। डीजल-पेट्रोल व रसोई गैस भाव आसमान छू रहे हैं। तहसील व थाने भ्रष्टाचार का अड्डा बने हुए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 08 Nov 2021 07:45 PM (IST) Updated:Mon, 08 Nov 2021 07:45 PM (IST)
भाकियू तोमर 11 नवंबर को करेगी रेलवे ट्रैकजाम
भाकियू तोमर 11 नवंबर को करेगी रेलवे ट्रैकजाम

मुजफ्फरनगर, टीम जागरण। छपार में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. संजीव तोमर ने कहा कि बढ़ती महंगाई से किसान मजदूर परेशान है। डीजल-पेट्रोल व रसोई गैस भाव आसमान छू रहे हैं। तहसील व थाने भ्रष्टाचार का अड्डा बने हुए हैं।

क्षेत्र के रामपुर तिराहा स्थित भाकियू तोमर के कार्यालय पर सोमवार को बैठक का आयोजन किया गया। यहां राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार पूरी तरह से किसान विरोधी है। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी बेलगाम हो गए है। किसानों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। तहसील व थाने भ्रष्टाचार का अड्डा बन गए हैं। बिना रिश्वत के कोई कार्य नहीं हो रहा है। दिन प्रतिदिन मंहगाई बढ़ रही है। डीजल पेट्रोल व गैस के भाव आसमान छू रहे हैं। कृषि कानूनों के विरोध में ग्यारह माह से देशभर का किसान सड़कों पर आंदोलन कर रहा है। परंतु सरकार कोई सुनवाई नही कर रही है। जिससे किसानों में रोष है। कृषि कानूनों की वापसी, गन्ने का भाव 450 कुंतल, बकाया गन्ने का ब्याज सहित भुगतान, सम्पूर्ण कर्ज माफी, मंहगाई पर रोकथाम, भ्रष्टाचार की समाप्ति आदि समस्याओं के समाधान को लेकर सोई सरकार को जगाने के लिए आगामी 11 नवंबर को भाकियू तोमर प्रदेश के सभी जनपदों पर रेल रोककर धरना प्रदर्शन करेगी। तोमर ने कहा कि दोपहर 12 से दो बजे तक भाकियू तोमर के कार्यकर्ता रेल को रोकेंगे। कृषि कानूनों की वापसी तक भाकियू तोमर की लड़ाई जारी रहेगी। राष्ट्रीय प्रतिनिधि पवन त्यागी, शहजाद प्रधान, निखिल चौधरी, आशु चौधरी, अय्यूब मार्शल, नवाब प्रधान, अजय त्यागी मौजूद रहे। मारपीट का फरार आरोपित गिरफ्तार

संवाद सूत्र,छपार: दारोगा सर्वेश शर्मा ने बताया कि क्षेत्र के बढीवाला गांव में कुछ दिनों पूर्व दो पक्षों में हुई मारपीट के फरार आरोपित मौसम पुत्र अख्तर गांव बढीवाला को रविवार रात्रि में उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित का चालान कर दिया है।

chat bot
आपका साथी