भाकियू तोमर कप्तान के दफ्तर पर चार को डेरा डालेगा

भाकियू तोमर ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। ऐलान किया कि चार दिसंबर को एसएसपी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। थानों में व्याप्त भ्रष्टाचार के सुबूत कप्तान अभिषेक यादव को दिए जाएंगे।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 10:37 PM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 10:37 PM (IST)
भाकियू तोमर कप्तान के दफ्तर पर चार को डेरा डालेगा
भाकियू तोमर कप्तान के दफ्तर पर चार को डेरा डालेगा

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। भाकियू तोमर ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। ऐलान किया कि चार दिसंबर को एसएसपी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। थानों में व्याप्त भ्रष्टाचार के सुबूत कप्तान अभिषेक यादव को दिए जाएंगे।

मेरठ रोड स्थित रेस्टोरेंट में पत्रकार वार्ता में भाकियू तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. संजीव तोमर ने आरोप लगाया कि बगैर पैसों के थानों में कोई कार्य नहीं हो रहा है। क्रास केस का खेल चल रहा है। पीड़ित इन्साफ के लिए भटक रहे हैं। बेगुनाहों पर फर्जी मुकदमे लादे जा रहे हैं। बीते दिनों मंसूरपुर थाना क्षेत्र के पुरबालियान गांव में पुलिस ने नईम उर्फ पोंटिग के घर तोड़फोड़ की। इससे एक सप्ताह पूर्व नईम ने पिस्टल जैसे ढांचे वाला लाइटर का फोटो फेसबुक पर लगा लिया था। इस पर दारोगा और सिपाही ने उससे 20 हजार रुपये ले लिए। इतना ही नहीं पुलिस ने नईम का चालान भी कर दिया। इसके अलावा पुरकाजी, खतौली, भोपा समेत महिला थाने में भ्रष्टाचार की जड़े गहराई तक फैली हैं। कहा कि चार दिसंबर को भाकियू तोमर एसएसपी कार्यालय पर डेरा डालेगा। वहीं पर पुलिसकर्मियों की करतूत एसएसपी को बताई जाएगी। इसके लिए सुबूत एकत्र किए गए हैं। इस दौरान जिलाध्यक्ष अखिलेश चौधरी, सलाहाकार इंद्रजीत सांगवान, पवन त्यागी, वाजिद रजा, श्रवण त्यागी, प्रमोद शर्मा आदि मौजूद रहे।

हिदू-मुस्लिम का फर्क देखने आए संगठन के सदस्य

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। पुरकाजी के फलौदा गांव में गत माह श्मशान घाट में शव दफ़नाने को लेकर पूरे दिन हंगामा हुआ था। खानाबदोश समाज के लोगों के लिखित में भविष्य में श्मशान घाट में शव न दफ़नाने का आश्वासन देने पर मामला शांत हुआ था।

पुलिस के अनुसार समाज के कुछ परिवारों में आधे नाम हिदू तो आधे मुस्लिम थे। समाज के •िाम्मेदार लोगों ने बताया था कि हमारे यहां इसी तरह से नाम होते हैं। दिल्ली से हिदू संगठन के सदस्य दोनों धर्मो के नामों का कारण जानने के लिए फलौदा पहुंचे, लेकिन अधिकतर घरों पर ताला लगा होने के चलते टीम लौट गई। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि कुछ संगठनों के लोग आए थे। समाज के सभी लोग कोल्हू व चर्खियों में म•ादूरी करने गए हुए हैं। किसी के न मिलने पर संगठन के लोग लौट गए।

chat bot
आपका साथी