भाकियू ने किया हाईवे जाम

छपार में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) कार्यकर्ताओं ने छपार में हाईवे जाम कर प्रदर्शन किया। लखीमपुर खीरी प्रकरण के आरोपित के पिता केंद्रीय राज्यमंत्री अजय मिश्रा की बर्खास्तगी को लेकर मंगलवार को भाकियू कार्यकर्ता छपार में एकत्र हुए। जिला मुख्यालय पर जाने से पहले कार्यकर्ताओं ने हाईवे पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 11:29 PM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 11:29 PM (IST)
भाकियू ने किया हाईवे जाम
भाकियू ने किया हाईवे जाम

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। छपार में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) कार्यकर्ताओं ने छपार में हाईवे जाम कर प्रदर्शन किया। लखीमपुर खीरी प्रकरण के आरोपित के पिता केंद्रीय राज्यमंत्री अजय मिश्रा की बर्खास्तगी को लेकर मंगलवार को भाकियू कार्यकर्ता छपार में एकत्र हुए। जिला मुख्यालय पर जाने से पहले कार्यकर्ताओं ने हाईवे पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। निवर्तमान ब्लाक अध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने कहा कि 11 माह से देशभर का किसान सड़कों पर आंदोलन कर रहा है। किसान की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इसके बाद दर्जनों भाकियू कार्यकर्ता ट्रैक्टर पर सवार होकर कलक्ट्रेट के लिए रवाना हो गए। इसके अलावा छपार टोल प्लाजा से सैकड़ों भाकियू कार्यकर्ता सहारनपुर मंडल अध्यक्ष नवीन राठी के नेतृत्व में ट्रैक्टरों पर सवार होकर धरने पर पहुंचे।

एकजुट होकर चुनाव की तैयारी में जुटे

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा की नव ज्योति पब्लिक स्कूल-बुआड़ा रोड, खतौली पर आयोजित बैठक में खतौली और मंसूरपुर मंडल के पदाधिकारियों का परिचय कराया गया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री रूपेंद्र सैनी व जिलाध्यक्ष सुंदरपाल ने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में ईमानदारी से विकास के कार्य हो रहे हैं। सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं। पार्टी कार्यकर्ता एकजुट होकर विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। जिला उपाध्यक्ष अमित उपाध्याय, मंसूरपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज राठी , ओबीसी मोर्चा खतौली मंडल अध्यक्ष अजय भुर्जी, मंसूरपुर मार्चा मंडल अध्यक्ष नीरज अहलावत ने विचार रखें। बैठक में जोगेंद्र सैनी, राहुल उपाध्याय, शिवम गोस्वामी, अनिल, रामकिशोर सैनी, विकास अंकुर प्रजापति व लोकमणिजी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी