हवन यज्ञ कर विश्वकर्मा महोत्सव मनाया

मुजफ्फरनगर जेएनएन। क्षेत्र में श्री विश्वकर्मा महोत्सव पूर्ण आस्था के साथ मनाया गया। इस दौरान श्री विश्

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 05:25 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 05:25 PM (IST)
हवन यज्ञ कर विश्वकर्मा महोत्सव मनाया
हवन यज्ञ कर विश्वकर्मा महोत्सव मनाया

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। क्षेत्र में श्री विश्वकर्मा महोत्सव पूर्ण आस्था के साथ मनाया गया। इस दौरान श्री विश्वकर्मा युवा कल्याण समिति के तत्वाधान में सृष्टि के कल्याण हेतु हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। इसके बाद प्रसाद वितरित किया गया।

श्री विश्वकर्मा युवा कल्याण समिति मीरापुर के तत्वाधान में विज्ञान के रचियता भगवान विश्वकर्मा का महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। थाने के समीप आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम विश्वकर्मा युवा कल्याण समिति के अध्यक्ष मोहन धीमान, सुरेन्द्र धीमान, ब्रजेश धीमान व डॉ. जयभगवान आर्य ने संयुक्त रूप से भगवान श्री विश्वकर्मा जी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। जिसके पश्चात विश्वकर्मा समाज द्वारा सृष्टि के कल्याण हेतु विशाल हवन यज्ञ किया गया। जिसमें सर्व समाज के दर्जनों लोगो ने आहुति दी। सुरेंद्र धीमान व डा. जयभगवान आर्य ने मन्त्रोंचारण से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इसके पश्चात भगवान विश्वकर्मा को प्रसाद का भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम के यजमान संजय धीमान व अनिता धीमान रहे। इस दौरान समिति के अध्यक्ष मोहन धीमान ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा देव शिल्पी व विज्ञान के रचियता है। चंद्रमोहन धीमान में कहा कि आज के इस युग में अपनी पहचान रखने वाली शिल्प कलाऐं भगवान विश्वकर्मा की देन है। संजीव धीमान ने बताया कि इस पूजा को करने के पीछे मान्यता है कि इससे व्यक्ति की शिल्पकला का विकास होता है और व्यापार में तरक्की मिलती है। इस दौरान मुख्यरूप से रघुवीर धीमान,जगशरण धीमान, दयाराम धीमान, महेन्द्र धीमान, ब्रिजेश धीमान, मोहन धीमान, संजीव धीमान, संदीप धीमान, सत्यप्रकाश धीमान, मनोज धीमान, चन्द्रमोहन, नीरज धीमान, राकेश धीमान, चंद्रभान धीमान, सोनू धीमान, मनीष धीमान, सोहन धीमान, रोहताश प्रजापति, रामकुमार धीमान, सुमित धीमान, सचिन धीमान, भरत सिंह आदि सैकडो लोग शामिल रहे।

विद्युत कर्मियों ने मनाया भगवान विश्वकर्मा महोत्सव

संवाद सूत्र, मीरापुर: विद्युत उपकेंद्र मीरापुर पर जेई महीपाल सिंह के नेतृत्व में हवन यज्ञ किया गया। विद्युत कर्मियों ने भगवान विश्वकर्मा को नमन करते हुए हवन यज्ञ में आहुति दी। जिसके बाद प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान जेई सुरेन्द्र सिंह, जेई रामलाल सिंह, बुद्धसिंह, मोहित कुमार, संजय कुमार, कपिल कुमार, नाजिम, रोहित, अमित, सचिन कुमार आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी