वाहनों पर लगाए बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के स्टीकर

मिशन शक्ति के अंर्तगत शाहपुर ब्लाक कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में पुलिस प्रशासन के लोगो ने भाग लिया। नारी सशक्तिकरण पर जोर देते हुए महिला उत्थान के लिए विचार-विमर्श किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 11:52 PM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 11:52 PM (IST)
वाहनों पर लगाए बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के स्टीकर
वाहनों पर लगाए बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के स्टीकर

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। मिशन शक्ति के अंर्तगत शाहपुर ब्लाक कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में पुलिस प्रशासन के लोगो ने भाग लिया। नारी सशक्तिकरण पर जोर देते हुए महिला उत्थान के लिए विचार-विमर्श किया गया।

शाहपुर खंड विकास कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में महिला कल्याण अधिकारी शिवांगी बालियान ने कहा कि शासन स्तर से महिलाओं के उत्थान के लिए तरह-तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं। महिला कल्याण विभाग से जुड़ी महिलाओं को उनके विकास के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। स्वयं सहायता समूह के माध्यम से महिलाओं के विकास के कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। आंगनबाड़ी केंद्रों से महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए खानपान व चिकित्सा संबंधित जानकारी दी जाती है। कार्यक्रम में बुढ़ाना-शाहपुर-मु•ाफ्फरनगर मार्ग पर आने-जाने वाले वाहनों ई-रिक्शा, कार, बस व अन्य वाहनों पर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के स्टीकर लगाकर जनजागरूकता अभियान चलाया गया। इसके माध्यम से समाज मे बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच का विकास होगा। इस दौरान बाल कल्याण समिति के सदस्य डा. राजीव कुमार, सहायक विकास अधिकारी कृषि राजेंद्र सिंह, शाहपुर बाल विकास एवं परियोजना अधिकारी गीता देवी, पुलिस विभाग से मुख्य आरक्षी प्रदीप कुमार, आरक्षी नरेश कुमार जनजागरुकता कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

नुक्कड़ नाटक से समझाया मतदान का महत्व

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। खतौली के श्री कुंद-कुंद जैन इंटर कालेज-खतौली में 'मतदान जागरूकता' अभियान चलाया गया। छात्रों ने मतदान जागरूकता पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। छात्रों को मतदान का महत्व बताया। प्रधानाचार्य अनुराग जैन ने कहा कि मतदान राष्ट्रीय महापर्व है, प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य हैं, वह अपने मत का प्रयोग करके एक स्वच्छ व निष्पक्ष सरकार चुनने में मदद करें। उन्होंने कहा हमारे देश में प्रत्येक 5 वर्ष में चुनाव होते हैं। सही प्रत्याशी को चुनना हमारा नैतिक कर्तव्य है। हमें मतदान करने से नहीं बचना चाहिए। मतदान करके हम अपनी राष्ट्रीय भावना का संदेश देते हैं। कार्यक्रम का संयोजन प्रवक्ता प्रियंका जैन ने किया। इस अवसर पर नीरज जैन, विकास मोतला आदि मौजूद रहे। नुक्कड़ नाटक फैजान, शोएब शाबा•ा, वैभव, नितिन, दानिश, सागर व सावन आदि ने प्रस्तुत किया।

chat bot
आपका साथी