बाइक में टक्कर मारने का विरोध करने पर पीटा

पुरकाजी में आरोपित ने पहले बाइक में टक्कर मारी तथा बाद में युवक की पिटाई कर उसे घायल कर दिया। घायल के भाई की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 11:59 PM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 11:59 PM (IST)
बाइक में टक्कर मारने का विरोध करने पर पीटा
बाइक में टक्कर मारने का विरोध करने पर पीटा

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। पुरकाजी में आरोपित ने पहले बाइक में टक्कर मारी तथा बाद में युवक की पिटाई कर उसे घायल कर दिया। घायल के भाई की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

गोधना निवासी दीपक रविवार सुबह घायल भाई कपिल के साथ थाने पहुंचा। घायल ने बताया कि शनिवार शाम बाइक से घर लौट रहा था। गांव के बाहर मंदिर के पास आरोपित ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे कपिल सड़क पर गिरकर घायल हो गया। घायल ने टक्कर मारने का विरोध जताया तो आरोपित ने साथियों को बुलवा लिया। सभी ने एकजुट होकर कपिल की पिटाई कर दी। जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए जान से मारने की धमकी दी। घायल के भाई दीपक ने आरोपितों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

दुर्घटना में बाइक चालक घायल

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। मीरापुर में बिजनौर निवासी राजकुमार पुत्र हरिओम बाइक पर सवार होकर मवाना जा रहा था। मीरापुर में टूटी पुलिया के निकट कार चालक ने इसे टक्कर मार दी। जिससे यह बुरी तरह घायल हो गया। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जानसठ अस्पताल भिजवाया। आरोपित कार चालक मौके से फरार हो गया।

दिव्यांग से मारपीट

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। चुड़ियाला गांव निवासी मिटू पुत्र गोपाल ने दी तहरीर में बताया कि वह दिव्यांग है। रविवार को दोपहर में उसके घर के बाहर कुछ युवक क्रिकेट खेल रहे थे, जिनको वहां खेलने से मना किया। आरोप है कि उक्त युवकों ने उसके साथ मारपीट कर दी, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। पुलिस ने घायल को जानसठ अस्पताल में भर्ती कराया।

chat bot
आपका साथी