पर्यावरण के प्रति रहें सजग : निर्वाल

केंद्रीय विद्यालय में एनसीसी विभाग ने सोमवार को पौधारोपण कराया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल रहे। डा. वीरपाल निर्वाल ने पौधारोपण कर पर्यावरण के प्रति सजग बने रहने का आह्वान किया। प्राचार्य डा. बृजेशपाल सिंह ने उपस्थित शिक्षकों एनसीसी कैडेट्स व अन्य कर्मचारियों को पर्यावरण के प्रति अलख जगाते हुए प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाने को प्रेरित किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 06 Jul 2021 11:44 PM (IST) Updated:Tue, 06 Jul 2021 11:44 PM (IST)
पर्यावरण के प्रति रहें सजग : निर्वाल
पर्यावरण के प्रति रहें सजग : निर्वाल

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। केंद्रीय विद्यालय में एनसीसी विभाग ने सोमवार को पौधारोपण कराया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल रहे। डा. वीरपाल निर्वाल ने पौधारोपण कर पर्यावरण के प्रति सजग बने रहने का आह्वान किया। प्राचार्य डा. बृजेशपाल सिंह ने उपस्थित शिक्षकों, एनसीसी कैडेट्स व अन्य कर्मचारियों को पर्यावरण के प्रति अलख जगाते हुए प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाने को प्रेरित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य मनोज राजपूत, आदेश कुमार, केएम शर्मा, लोकेश कुमार, संजय कुमार, कमलकांत, संजीव कुमार, ओम प्रकाश गोस्वामी, आशीष भटनागर, संतोष कन्नौजिया, कृष्ण गोपाल, अवनीत कुमार, विकास कुमार, गौरव जोशी, जितेंद्र कुमार आदि ने पौधारोपण किया। पौधे लगाएं, जीवन बचाएं का दिया संदेश

डीएसएम शुगर मंसूरपुर में श्रम विभाग के तत्वावधान में पौधारोपण किया गया। शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक विक्रम सिंह सैनी, सहायक श्रमायुक्त प्रतिभा तिवारी व चीनी मिल उपाध्यक्ष अरविद कुमार दीक्षित ने पौधा लगाकर किया। इस दौरान चीनी मिल उपाध्यक्ष ने कहा कि वन हैं तो हम हैं, पेड़ लगाएं जीवन बचाएं। उन्होंने मिल कर्मचारियों, युवाओं और शुगर मिल से जुड़े किसानों से एक पौधा अवश्य लगाने का आह्वान किया। फैक्ट्री मैनेजर रविद्र कुमार शर्मा ने बताया कि मंगलवार को 151 पौधे लगाए गए हैं। लेबर आफिसर अरविद सिंह नेगी, शाहिद अली, अपर प्रबंधक शिव कुमार सिंह, संजीव शर्मा, करण सिंह, बृजराज, नंदकिशोर आदि मौजूद रहे। उधर, वन महोत्सव के तहत विधायक विक्रम सैनी ने मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पौधारोपण किया। उन्होंने कहा कि अच्छी सेहत और पर्यावरण को दूषित होने से बचाने के लिए वृक्षों की जरूरत है। इसलिए अधिक से अधिक पौधे रोपें और उनका संरक्षण करें। इस दौरान चिकित्सा प्रभारी डा. पुष्पेंद्र कुमार डा. अवनीश कुमार, जगदीश, सुमंत आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी