कृषि कानून के विरोध में भाकियू तोमर का काफिला दिल्ली रवाना

भारतीय किसान यूनियन तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने कहा कि कृषि कानून पर डेढ़ वर्ष के लिए रोक लगाने के निर्णय का भाकियू तोमर पुरजोर विरोध करती है। कृषि कानून किसान हित में नहीं हैं। कृषि कानून की वापसी को लेकर उनका काफिला दिल्ली के लिए रवाना हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Jan 2021 11:32 PM (IST) Updated:Fri, 22 Jan 2021 11:32 PM (IST)
कृषि कानून के विरोध में भाकियू तोमर का काफिला दिल्ली रवाना
कृषि कानून के विरोध में भाकियू तोमर का काफिला दिल्ली रवाना

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने कहा कि कृषि कानून पर डेढ़ वर्ष के लिए रोक लगाने के निर्णय का भाकियू तोमर पुरजोर विरोध करती है। कृषि कानून किसान हित में नहीं हैं। कृषि कानून की वापसी को लेकर उनका काफिला दिल्ली के लिए रवाना हुआ।

छपार क्षेत्र में रामपुर तिराहा पर स्थित भाकियू तोमर के कार्यालय पर शुक्रवार को मुजफ्फरनगर व उत्तराखंड के एकत्र कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर के नेतृत्व में कृषि कानून के विरोध में यूपी-गाजीपुर बार्डर पर चल रहे आंदोलन में शामिल होने के लिए रवाना हुए। संजीव तोमर ने कहा कि कृषि कानून के विरोध में दो महीनों से देशभर का किसान आंदोलन कर रहा है। 50 से अधिक किसान जान गंवा चुके हैं, लेकिन केंद्र सरकार जिद पर अड़ी है। सरकार के डेढ़ वर्ष तक कृषि कानून पर रोक लगाने के निर्णय का वह पुरजोर विरोध करते हैं। कृषि कानून की वापसी तक भाकियू तोमर संघर्ष करती रहेगी। वह सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ आंदोलन में शामिल होने के लिए दिल्ली जा रहे हैं। कृषि कानून की वापसी पर ही लौटेंगे। इस दौरान राष्ट्रीय प्रतिनिधि पवन त्यागी, उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष सोमदत्त शर्मा, युवा जिलाध्यक्ष अंकित गुर्जर, शहजाद मलिक, अजय त्यागी, मनोज चौधरी, सुमित पचेंडा व श्रवण त्यागी आदि मौजूद रहे। भाकियू तोमर 25 को करेगा दिल्ली कूच

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन तोमर की सभा दधेड़ू गांव में हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने कहा कि दिल्ली में किसान आंदोलन को दो महीने होने वाले हैं, लेकिन सरकार जिद छोड़ने और काले कानून वापस लेने को तैयार नहीं है। आंदोलन में कई किसानों की जान जा चुकी है, लेकिन प्रधानमंत्री का दिल अभी भी नहीं पिघला है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार पर उन्हें भरोसा नहीं है। सरकार ने कोई भी वादा पूरा नहीं किया। भाकियू तोमर की मांग है कि तीनों काले कानून वापस हों। भाकियू तोमर ने सभी किसानों से आह्वान किया कि 25 जनवरी को बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टर से दिल्ली कूच करेंगे। पवन त्यागी, राममेहर तोमर फौजी, शहजाद, शाहिद, सदाकत, वसीम, हसीब,अजय त्यागी, मुस्तकीम, सुलेमान व इरशाद आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी