बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने पुतला जलाया पाक का झंडा

सैनिक के साथ बर्बरता के विरोध में बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान का पुतला फूंका।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Sep 2018 11:32 PM (IST) Updated:Sun, 23 Sep 2018 11:32 PM (IST)
बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने पुतला जलाया पाक का झंडा
बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने पुतला जलाया पाक का झंडा

मुजफ्फरनगर : सैनिक के साथ बर्बरता के विरोध में बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान का पुतला फूंका और झंडा जलाया। केंद्र सरकार से इस घटना का जवाब तुरंत देने की मांग की।

तीन दिन पूर्व जम्मू कश्मीर की सीमा पर तैनात बहादुर जवान नरेंद्र का शव मिला। पाकिस्तान ने मानवता की सारी सीमाएं पार करते हुए सैनिक के कंधे व टांग को काट डाला और उनकी आंख निकाल ली। सैनिकों के साथ ऐसी घटनाएं दिल दहलाने वाली है। बजरंग दल ने इस घटना पर रोष जताया। रविवार को बजरंगदल के नगर संयोजक अभिजीत ¨सह गंभीर के नेतृत्व में बजरंग दल कार्यकर्ता शिव चौक पर पहुंचे और पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि मानवाधिकार के नाम पर कार्य करने वाले सारे अंतरराष्ट्रीय देश चुप क्यों हैं? सरकार को देश की सेना को इस बर्बरता का बदला लेने का आदेश दे देना चाहिए। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान का पुतला फूंका और उसके झंडे को आग के हवाले कर अपना विरोध प्रकट किया। प्रदर्शन करने वालों में चिराग प्रताप, अभिजीत ¨सह गंभीर, हेमांग कुच्छल, आयुष, विशाल लोधी, अक्षय वर्मा, तरुण भटनागर, राजन कुमार, शिवम मेघलान व अनुराग थापा आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी