दरवाजे का छज्जा गिरने से बच्चे की मौत

मुजफ्फरनगर जेएनएन। क्षेत्र के गांव रुड़कली में दीवार का छज्जा गिरने से उसके नीचे बैठा खेल र

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 11:57 PM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 11:57 PM (IST)
दरवाजे का छज्जा गिरने से बच्चे की मौत
दरवाजे का छज्जा गिरने से बच्चे की मौत

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। क्षेत्र के गांव रुड़कली में दीवार का छज्जा गिरने से उसके नीचे बैठा खेल रहा तीन वर्षीय बच्चा दबने से गंभीर रूप से घायल हो गया। स्वजन आनन फानन मे चिकित्सक के पास ले गए जहां पर बच्चे ने दम तोड़ दिया। मृतक के घर पर सांत्वना देने वालों को तांता लगा है।

भोपा थाना क्षेत्र के गांव रुड़कली में गुरुवार सुबह बारिश के चलते विकास के घर में दरवाजे के उपर बना छज्जा अचानक गिर गया और उसके नीचे बैठे तीन वर्षीय विहान दबने से गंभीर रूप से घायल हो गया। स्वजन आनन फानन में मलबे के नीचे से निकालकर घायल बच्चे को चिकित्सक के पास ले गए जहां पर बच्चे ने दम तोड़ दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर उप निरीक्षक योगेंद्र कुमार ने मौका मुआयना किया। मृतक के घर पर सांत्वना देने वालों को तांता लगा है।

पुलिस ने नशीले पदार्थ के साथ तस्कर दबोचा

संवाद सूत्र, तितावी: थाना क्षेत्र के हैदरनगर पुलिया से पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार करने का दावा किया है। इसके पास से पुलिस ने भारी मात्रा में नशीला पदार्थ व अवैध शराब बरामद की। पुलिस ने पकड़े गए आरोपित को जेल भेज दिया।

कार्यवाहक थानाध्यक्ष के पी सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि हैदरनगर पुलिया पर एक शराब तस्कर भारी मात्रा में शराब तस्करी के लिए लेकर जा रहा है। मौके पर पहुची पुलिस ने एक संदिग्ध को दबोच लिया। इसके पास से पुलिस ने दो किलो डोडा और अवैध शराब बरामद की। पकड़े गए आरोपित ने अपना नाम प्रशांत पुत्र ब्रह्मापाल निवासी नूनाखेड़ा बताया। पुलिस ने आरोपित को जेल भेज दिया।

chat bot
आपका साथी