महिला उत्पीड़न रोकने को जागरूकता आवश्यक

कुंद-कुंद जैन कालेज - खतौली में मिशन शक्ति के तहत प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें शिक्षिकाओं ने कहा कि महिला उत्पीड़न रोकने के लिए सबसे महत्वपूर्ण है कि महिलाओं को जागरूक किया जाए। छात्राएं अपने आसपास की बस्ती कालोनियों में महिला अधिकार सहायता के उपायों के बारे में जानकारी दें।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 11:57 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 11:57 PM (IST)
महिला उत्पीड़न रोकने को जागरूकता आवश्यक
महिला उत्पीड़न रोकने को जागरूकता आवश्यक

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। कुंद-कुंद जैन कालेज - खतौली में मिशन शक्ति के तहत प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षिकाओं ने कहा कि महिला उत्पीड़न रोकने के लिए सबसे महत्वपूर्ण है कि महिलाओं को जागरूक किया जाए। छात्राएं अपने आसपास की बस्ती, कालोनियों में महिला अधिकार, सहायता के उपायों के बारे में जानकारी दें।

इस दौरान महिलाओं पर बढ़ते उत्पीड़न एवं उनका बचाव के विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता की गई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने अनेक सवाल रखे और उनका जवाब भी दिया। महिला उत्पीड़न रोकने के लिए कानून-व्यवस्था किस तरह की होनी चाहिए, इस पर भी बहस की गई। प्रतियोगिता में लगभग 15 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। विभिन्न प्रश्नों के उत्तर दिए प्रतियोगिता में रिहाना, रिम्मी, फराह, अक्षरा, पूर्वी, दिव्यांशी, प्रिया व छात्र दीपक, विपुल, विपिन आदि ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम संयोजिका डा. शिवानी चौधरी ने प्रतिभागियों को प्रतिभागिता के लिए शुभकामनाएं दी। डा. सपना जैन, डा. अर्चना बालियान, राजीव कौशिक, डा. कमल किशोर, राहुल महेश्वरी, पारुल शर्मा, मुकुल जैन, पारुल जैन, रजत गुप्ता, सुभाष व संजीव जैन आदि मौजूद रहे।

छात्र-छात्राओं की दी बैंकिग की जानकारी

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) व जिला सहकारी बैंक की देखरेख में बरला कालेज - छपार में आयोजित वित्तीय साक्षरता जागरुकता कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को धोखाधड़ी से बचने के लिए बैंकिग संबधित जानकारी दी गई।

कार्यक्रम अधिकारी प्रमोद राणा ने बैंक खातों के संचालन तथा लेन-देन प्रक्रिया की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। जिला सहकारी बैंक बरला के शाखा प्रबंधक डा. अनुराग सक्सेना ने बैंक सेवाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। सहकारी बैंक के खाताधारकों को जीवन बीमा सुविधा मिलने की भी जानकारी दी। इस दौरान प्रधानाचार्य सुधीर कुमार त्यागी, सतीश कुमार, राजीव कुमार व हरीश कुमार आदि मौजूद रहे।

छात्राओं को दिया कराटे का प्रशिक्षण

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट के तत्वावधान में चल रहा सात दिवसीय कराटे ट्रेनिग कैंप मंगलवार को गांधी कालोनी स्थित सनातन धर्म कन्या इंटर कालेज में लगा। इसमें एसएस दास चैरिटेबल ट्रस्ट से संदीप दास, सोनिया लूथरा, शिवकुमार त्यागी ने छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए कराटे आदि सीखने के लिए प्रोत्साहित किया। ममता त्यागी व सरदार बलजीत सिंह ने नारी शक्ति को मजबूती देने के लिए शालू सैनी के प्रयास की सराहना की। शालू सैनी व वेदप्रकाश शर्मा ने छात्राओं को कराटे का प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम में राजू सैनी, संदीप जिदल व स्नेहलता आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी