अकीदतमंद हाथ मिलाएंगे न गले.. दूर से होगी ईद मुबारक

शुक्रवार को ईद उल फितर का पर्व मनाया जाएगा। त्योहार की खुशियों को कोरोना काल ने निगल लिया है। इसके चलते अकीदतमंद ईद के सारे फर्ज अदा तो जरूर करेंगे लेकिन हाथ और गले मिलने की रस्म नहीं होगी। दूर से ही ईद मुबारक का संदेश दिया जाएगा। ईदगाह में भी ईद-उल-फितर की नमाज अदा नहीं की जाएगी। उलमा ने लोगों को घर पर ही शारीरिक दूरी का पालन कर नमाज अदा करने की सलाह दी है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 May 2021 11:18 PM (IST) Updated:Thu, 13 May 2021 11:18 PM (IST)
अकीदतमंद हाथ मिलाएंगे न गले.. दूर से होगी ईद मुबारक
अकीदतमंद हाथ मिलाएंगे न गले.. दूर से होगी ईद मुबारक

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। शुक्रवार को ईद उल फितर का पर्व मनाया जाएगा। त्योहार की खुशियों को कोरोना काल ने निगल लिया है। इसके चलते अकीदतमंद ईद के सारे फर्ज अदा तो जरूर करेंगे, लेकिन हाथ और गले मिलने की रस्म नहीं होगी। दूर से ही ईद मुबारक का संदेश दिया जाएगा। ईदगाह में भी ईद-उल-फितर की नमाज अदा नहीं की जाएगी। उलमा ने लोगों को घर पर ही शारीरिक दूरी का पालन कर नमाज अदा करने की सलाह दी है।

कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए शहर काजी तनवीर आलम ने ईदगाह में नमाज नहीं होने का ऐलान किया है। कहा कि नाजुक दौर है। वक्त हम सबका इम्तिहान ले रहा है। सब्र से काम लें और एक-दूसरे की मदद करते रहें। मौलाना खालिद जाहिद बताते हैं कि अकीदतमंद नमाज के सभी फर्ज घर पर अदा करने के बाद एक-दूसरे को दूर से ही मुबारकबाद पेश कर सकते हैं। हाथ एवं गले मिलने से दूरी बनाएं। वहीं, मिस्कीनों को उनका हक समय से अदा कर दें, ताकि वह भी इस त्योहार पर खुशियों में शरीक हो सकें।

घर से बाहर निकलने का रखें परहेज

ईद-उल-फितर पर लाकडाउन रहेगा। लिहाजा पर्व पर घर से बाहर निकलने से परहेज किया जाए। मुफ्ती जुल्फिकार अली ने कहा कि प्रत्येक मां-बाप अपने बच्चों को समझाएं और उन्हें बीमारी के बारे में भी बताएं। बेवजह बाहर घूमने पर रोक लगाएं। कानूनी कार्रवाई के साथ बीमारी से बचाव किया जाए।

ईद पर गरीबों की मदद को आगे आई संस्था

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। पुरकाजी में लाकडाउन से घरों में बंद और रोजगार न चलने से परेशान गरीब लोगों की सहायता के लिए खिदमत-ए-इंसानियत संस्था (रजिस्टर्ड) आगे आई है। संस्था के सदस्यों ने जरूरतमंद लोगों के लिए दूध व अन्य सामान घरों पर भिजवाया है।

संस्था अध्यक्ष मोहम्मद राशिद ने बताया कि बताया कि संस्था तीन साल से जरूरतमंद लोगों के लिए काम कर रही है। संस्था कि ओर से जरूरतमंदों की मदद को लेकर ईद पर सेवइयां बनाने के लिए दूध व ड्राई फ्रूट्स आदि सामान भेजा गया है। सभी सदस्य जरूरतमंद लोगों के लिए काम कर रहे हैं। सभी से ईद की नमाज घर में पढ़ने तथा लाकडाउन का पालन करने को कहा। संस्था के सलाहकार शहजाद तुर्क व संस्थापक मोहम्मद अकरम ने बताया कि जरूरतमंद लोगों को पहले से ही चिह्नित कर उनकी लिस्ट बना ली गई थी। बताया कि लाकडाउन में गरीब लोगों की सहायता के लिए संस्था हर संभव काम करेगी। इस दौरान गुड्डू प्रधान, मोहम्मद शहजाद, तनवीर आलम एडवोकेट, शहजाद, अमजद, शाहनसीब, अजीज, दानिश, शाहनवाज, मोहम्मद इरशाद व आरिफ सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी