आर्य समाज मंदिर में वार्षिकोत्सव का शुभारंभ

बुढ़ाना स्थित आर्य समाज दयानंदनगर के तत्वावधान में दो दिवसीय वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस दौरान वेद मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ-हवन में आहुति दी गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 11:32 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 11:32 PM (IST)
आर्य समाज मंदिर में वार्षिकोत्सव का शुभारंभ
आर्य समाज मंदिर में वार्षिकोत्सव का शुभारंभ

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना स्थित आर्य समाज दयानंदनगर के तत्वावधान में दो दिवसीय वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस दौरान वेद मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ-हवन में आहुति दी गई।

कस्बे में आयोजित आर्य समाज के वार्षिकोत्सव में भजनोपदेशक नरेश निर्मल ने वेदों को पढ़ने, यज्ञ करने और उच्च शिक्षा ग्रहण कराने को सामाजिक चेतना जागृत करने का आह्वान किया। वेद मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ-हवन किया गया। वेदपाठ डा. धीरज कुमार ने किया। अधिवक्ता प्रशांत शर्मा ने बताया कि स्व. स्वामी यज्ञमुनि की याद में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि समाज में विद्वानों और शिक्षकों का सम्मान होगा, तभी सुशिक्षित और संस्कारित राष्ट्र का निर्माण होगा। कार्यक्रम में आर्य समाज की ओर से सेवानिवृत्त कृषि अधिकारी राजेंद्र पंवार, जयभगवान शर्मा, रणसिंह सैनी एवं राजसिंह आर्य को प्रतीक चिह्न देकर और शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रवीण राणा, तेजपाल सहरावत, डा. किरणपाल व राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

राष्ट्रीय हिदू शक्ति संगठन शहर में शीघ्र निकालेगा हिदू यात्रा

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय हिदू शक्ति संगठन की नगर अध्यक्ष विपिन शर्मा के प्रतिष्ठान पर हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि नगर में शीघ्र ही हिदू यात्रा का आयोजन किया जाएगा।

बैठक में विचार व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय संयोजक संजय अरोड़ा ने कहा कि राष्ट्रीय हिदू शक्ति संगठन इस्लामिक आतंकवाद व जिहादियों के खिलाफ हिदू जनता को जागृत करने के लिए शहर में मुख्य मार्गों पर हिदू यात्रा का आयोजन शीघ्र ही करेगा। हिदू जनता को साथ लाने के लिए अभियान चलाया जाएगा और पूरी शक्ति के साथ ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में जनसंपर्क कर अधिक से अधिक लोगों को एकजुट किया जाएगा। यात्रा के उपरांत प्रधानमंत्री को संबोधित मांग पत्र प्रेषित किया जाएगा। जिलाध्यक्ष विजय त्यागी प्रधान ने कहा कि यात्रा को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारी लगाई जाएगी जिसमें अधिकतर ब्लाक से अधिक से अधिक संख्या बल को लाया जाएगा। नगर अध्यक्ष विपिन शर्मा ने कहा कि नगर में हो रहे इस आयोजन के लिए वार्ड स्तर पर अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने जनता से अनुरोध किया कि इस यात्रा में शामिल होकर सहयोग प्रदान करें। अध्यक्षता विजय त्यागी व संचालन विपिन शर्मा ने किया। प्रवीण जैन, विजय कुमार, कन्हैया शर्मा, राजेंद्र कुमार, अनिल त्यागी, विजयपाल, सरदार अमरदीप सिंह, जागरण सिंह, चरण सिंह त्यागी, अजय त्यागी, विपिन शर्मा, अनिल कुमार, संजीव मलिक, संजय गोस्वामी, प्रमोद वर्मा, हेमंत जोशी व जगदीश बेदी आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी