अन्न महोत्सव में खाद्यान्न पाकर गदगद हुए लाभार्थी

देहात क्षेत्र में अन्न महोत्सव उत्सव के रूप में मनाया गया। राशन की दुकानों को गुब्बारों आदि से सजाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 11:31 PM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 11:31 PM (IST)
अन्न महोत्सव में खाद्यान्न पाकर गदगद हुए लाभार्थी
अन्न महोत्सव में खाद्यान्न पाकर गदगद हुए लाभार्थी

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। देहात क्षेत्र में अन्न महोत्सव उत्सव के रूप में मनाया गया। राशन की दुकानों को गुब्बारों आदि से सजाया गया। ग्राम प्रधानों, सभासदों, गणमान्य लोगों ने निश्शुल्क खाद्यान्न वितरण में भागीदारी की। विधायक समेत अधिकारियों ने पात्रों को राशन के बैग वितरित किए।

एम-12, नोडल अधिकारी ने बंटवाया राशन

खतौली: तहसील सभागार में विधायक विक्रम सैनी, नोडल अधिकारी रीतू माहेश्वरी, एडीएम अमित कुमार, एसडीएम इंद्राकांत द्विवेदी, तहसीलदार आरती यादव ने लाभार्थियों को खाद्यान्न के बैग वितरित कए। उन्होंने एलइडी पर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री का संवाद सुना। वहीं खंड विकास कार्यालय पर बीडीओ रत्नाकर सिंह ने खाद्यान्न बांटा। भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नरेंद्र जैन के साथ वरदान प्रजापति, राजकुमार, सुरेश आर्य, संजीव प्रजापति, दीपक आदि मौजूद रहे। मोहल्ला दुर्गापुरी में ललित गुप्ता की दुकान पर सभासद विकास कौशिक, भाजपा नगराध्यक्ष अमित जैन, आदेश मोतला, निश्शुल्क खाद्यान्न का वितरण कराया। भाजपा नगराध्यक्ष अमित जैन ने राशन डीलर बाबूद्दीन व रशीद अहमद की दुकान पर खाद्यान्न के बैग दिए। रोहित मित्तल, मनोज सैनी, ऋषभ जैन, डा. हबीब आदि मौजूद रहे।

अन्न महोत्सव के दौरान फ्री राशन वितरण

संवाद सूत्र, मीरापुर: क्षेत्र के गांव भुम्मा में राशन डीलर मुकेश देवी के यहां सस्ते गल्ले की दुकान पर 502 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत राशन का वितरण किया गया। जानसठ ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र सिंह व भाजपा नेता अमित राठी ने गांव भुम्मा में केक काटकर अन्न महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद दोनों अतिथियों ने लाभार्थियों को फ्री राशन का वितरण किया। यहां पर ग्रामीणों ने एलइडी पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संवाद भी सुना। इस दौरान मुख्य रूप से पूर्व प्रधान कपिल चौधरी, संदीप धीमान, रणपाल चौधरी, मनोज चौधरी, सुभाष फौजी, राशन डीलर मुकेश देवी, मांगेराम शर्मा, मोहित चौधरी, नितिन चौधरी, प्रेम सिंह आदि मौजूद रहे।

एम-23, विधायक ने का किया शुभारंभ

बुढ़ाना: विधायक उमेश मलिक और प्रशासनिक अधिकारियों ने लाभार्थियों को राशन बैग वितरित किए। विधायक ने कहा कि पीएम अन्न योजना देश ही नही बल्कि दुनिया का सबसे बड़ा कार्यक्रम है। इस दौरान एसडीएम अजय कुमार और बीडीओ कपिल कुमार ने लाभार्थियों को राशन बैग का वितरण किया।

लाभार्थियों के खिले चेहरे

मंसूरपुर: प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अन्तर्गत मंसूरपुर मंडल के गांव खानोपुर में भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज राठी ने लाभार्थियों को निश्शुल्क खाद्यान्न का वितरण किया। कार्यक्रम में मनोज पांचाल, प्रधान राजीव धनगर, ग्राम सचिव किरणपाल, नितिन त्यागी, पूनम चौधरी, हरजीत कौर, रमा शर्मा, संतोष व रेखा आदि मौजूद रहे। राशन बैग पाकर लाभार्थियों के चेहरे खिल गए।

एम-2, पात्रों को बांटा अनाज

संवाद सूत्र, पुरकाजी : प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को लेकर कस्बे से लेकर देहात तक राशन डीलरों की दुकानों को सजाया गया। नगर पंचायत कार्यालय परिसर, खंड विकास कार्यालय आदि जगहों पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पात्रों के बीच अनाज के बैग वितरित कराए। नगर पंचायत परिसर में भाजपा विधायक प्रमोद उटवाल तथा चेयरमैन जहीर फारूकी ने संयुक्त रूप से ब्लाक परिसर में प्रमुख मालती रानी ने सभी लाभार्थियों को पांच-पांच किलो के राशन के बैग दिए।

अन्न महोत्सव मनाया

सिसौली : नगर पंचायत सिसौली में अन्य महोत्सव मनाया गया। नगर पंचायत अध्यक्षा नीरू देवी समेत बोबिदर बंजी, पुष्पेंद्र व राकेश कुमार की उपस्थिति में गेहूं के बैग वितरित किए गए। लाभार्थियों में पीतम, ताराचंद, पीतमो, वेद प्रकाश, बेगवती, वेद सिंह व बिगो प्रमुख रहे।

सरकार को गरीबों की फिक्र

चरथावल: गुरुवार को आयोजित अन्न महोत्सव कार्यक्रम में पहुंची पिछड़ा महिला आयोग की सदस्य सपना कश्यप ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण आम जनमानस का रोजगार व उद्योग-धंधे ठप्प हो गए थे। लोगों को जीविका चलाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में केंद्र व प्रदेश सरकार की योजना से लोगों को लाभ मिलेगा। इस मौके पर नायब तहसीलदार इन्द्रदेव शर्मा, वर्षा गर्ग, सुशील कश्यप, अजय वर्मा, विपिन त्यागी, राधेलाल आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी