अखिलेश यादव की रैली रद

बारिश के अनुमान के चलते सोमवार को बुढ़ाना के डीएवी इंटर कालेज में होने वाली समाजवादी पार्टी के प्रमुख पूर्व सीएम अखिलेश यादव की रैली को निरस्त कर दिया गया है। सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी और प्रदेश सचिव सुधाकर कश्यप ने संयुक्त रूप से बताया कि अब यह कार्यक्रम आगामी 22 अक्टूबर को इसी मैदान पर रखा गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 11:36 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 11:36 PM (IST)
अखिलेश यादव की रैली रद
अखिलेश यादव की रैली रद

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। बारिश के अनुमान के चलते सोमवार को बुढ़ाना के डीएवी इंटर कालेज में होने वाली समाजवादी पार्टी के प्रमुख पूर्व सीएम अखिलेश यादव की रैली को निरस्त कर दिया गया है। सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी और प्रदेश सचिव सुधाकर कश्यप ने संयुक्त रूप से बताया कि अब यह कार्यक्रम आगामी 22 अक्टूबर को इसी मैदान पर रखा गया है।

कई दिन से सपा कार्यकर्ता कश्यप महासम्मेलन की तैयारी में जुटे थे। सपा प्रदेश सचिव और पूर्व मंत्री सुधाकर कश्यप ने जिले में ही डेरा डाल रखा था। रविवार को हुई झमाझम बारिश से डीएवी इंटर कालेज के मैदान में पानी भर गया। रात तक कार्यकर्ता और पदाधिकारी पानी निकासी के प्रबंध में जुटे रहे। हालांकि मंच को वाटर प्रूफ बनाया गया, लेकिन मौसम विभाग की सोमवार को बारिश की चेतावनी ने सपाइयों के माथे पर बल डाल दिए। इस बारे में जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी समेत प्रदेश सचिव ने सपा हाईकमान से बातचीत की। देर रात को कश्यप महासम्मेलन रद किया गया। सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी और प्रदेश सचिव सुधाकर कश्यप ने संयुक्त रूप से बताया कि बारिश के चलते सपा प्रमुख अखिलेश यादव 18 अक्टूबर को बुढ़ाना में नहीं आएंगे। अब यह कार्यक्रम 22 अक्टूबर को रखा गया है।

जनसंख्या नियंत्रण कानून देश की पहली आवश्यकता

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना में जनसंख्या समाधान फाउंडेशन की ओर से कस्बे के एक बैंक्वेट हाल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। फाउंडेशन के अध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहा कि जनसंख्या असंतुलन से भारत गृहयुद्ध की ओर जा रहा है। जनसंख्या नियंत्रण कानून देश की पहली आवश्यकता है। आशीष चौहान ने कहा कि जनसंख्या तेजी से बढ़ रही है जो बेरोजगारी, गरीबी जैसी समस्याओं का मूल कारण है। संगठन की राष्ट्रीय संयोजक ममता सहगल, इंद्रेश कुमार, जयनंद त्यागी, अमरपाल, चहन सिंह बालियान, मोहित त्यागी, विकास वर्मा, डा. सोनू कश्यप व अमरपाल आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन संगठन के जिला उपाध्यक्ष आशीष चौहान और अध्यक्षता एडवोकेट अवध बिहारी ने की।

chat bot
आपका साथी