अखिलेश यादव की बुढ़ाना रैली हुई निरस्त

बुढ़ाना कस्बे के डीएवी इंटर कालेज के मैदान में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को 18 अक्टूबर को कश्यप महासम्मेलन को संबोधित करना था। बारिश से मैदान में पानी भरने के कारण महासम्मेलन स्थगित कर 22 अक्टूबर को कर दिया गया था। मंगलवार को सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने बताया कि 22 अक्टूबर को बुढ़ाना में होने वाला कार्यक्रम निरस्त हो गया है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का कार्यक्रम अब जल्द ही संभवत मुजफ्फरनगर में होगा। कार्यक्रम सफल बनाने के लिए कई दिन से युद्धस्तर पर तैयारी की जा रही थी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 11:50 PM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 11:50 PM (IST)
अखिलेश यादव की बुढ़ाना रैली हुई निरस्त
अखिलेश यादव की बुढ़ाना रैली हुई निरस्त

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना कस्बे के डीएवी इंटर कालेज के मैदान में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को 18 अक्टूबर को कश्यप महासम्मेलन को संबोधित करना था। बारिश से मैदान में पानी भरने के कारण महासम्मेलन स्थगित कर 22 अक्टूबर को कर दिया गया था। मंगलवार को सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने बताया कि 22 अक्टूबर को बुढ़ाना में होने वाला कार्यक्रम निरस्त हो गया है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का कार्यक्रम अब जल्द ही संभवत: मुजफ्फरनगर में होगा। कार्यक्रम सफल बनाने के लिए कई दिन से युद्धस्तर पर तैयारी की जा रही थी। सपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी फंड में करीब 20 लाख से ज्यादा की रकम एकत्रित की थी। पंडाल, मंच, होर्डिग व करीब 200 बसों का इंतजाम किया गया था, जिसमें लाखों रुपये खर्च किए गए।

लखनऊ में पंचायत करेगी भाकियू तोमर

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर ने कहा कि कृषि कानूनों की वापसी व किसानों की अन्य समस्याओं के समाधान को लेकर 22 अक्टूबर को लखनऊ में पंचायत करेंगे। प्रदेश के सभी जिलों से हजारों किसान प्रतिभाग करेगें।

छपार क्षेत्र के खामपुर गांव में पूर्व प्रधान शहजाद के आवास पर आयोजित भाकियू तोमर की सभा में संजीव तोमर ने कहा कि कृषि कानूनों के विरोध में भाकियू तोमर दस माह से लड़ाई लड़ रही है, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। किसानों की समस्याओं के समाधान को लेकर भाकियू तोमर 22 अक्टूबर को लखनऊ में गन्ना शोध संस्थान-डालीबाग में पंचायत करेगी। उन्होंने किसानों से अधिक से अधिक संख्या में 21 अक्टूबर को मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर पहुंचने का आह्वान किया, जहां से उनका काफिला रेल से लखनऊ के लिए रवाना होगा। कार्यक्रम की समाप्ति पर संजीव तोमर ने पूर्व प्रधान शहजाद को भाकियू तोमर का सहारनपुर मंडल युवा मोर्चा का अध्यक्ष नियुक्त किया। कहा कि उनकी नियुक्ति से संगठन को मजबूती मिलेगी। इस दौरान पवन त्यागी, हाजी जान मोहम्मद, अजय त्यागी, साजिद अली, नवाब प्रधान, अयूब मार्शल, अलीशान, रियासत, कामिल, इस्त्राइल, जुल्फिकार, ईनाम, जिशान, सादिक, दिलशाद, सकील व शकील आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी