किसानों को तबाह कर देगा कृषि विधेयक

मंसूरपुर में भारतीय किसान यूनियन की युवा शाखा के अध्यक्ष गौरव टिकैत ने पिछले दिनों संसद में पास किए कृषि विधेयक को किसानों के लिए घातक बताया है। उन्होंने कहा कि यह विधेयक किसान को पूरी तरह तबाह कर देगा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 11:29 PM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 11:29 PM (IST)
किसानों को तबाह कर देगा कृषि विधेयक
किसानों को तबाह कर देगा कृषि विधेयक

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। मंसूरपुर में भारतीय किसान यूनियन की युवा शाखा के अध्यक्ष गौरव टिकैत ने पिछले दिनों संसद में पास किए कृषि विधेयक को किसानों के लिए घातक बताया है। उन्होंने कहा कि यह विधेयक किसान को पूरी तरह तबाह कर देगा।

गौरव टिकैत ने रविवार को गांव सोहंजनी तगान में गन्ना क्रेशर का उद्घाटन किया। उन्होंने किसानों से एकजुट होकर कृषि विधेयक का विरोध करने का आह्वान किया। इस दौरान नीरज पहलवान, शाहरुख चौधरी, धनसेठ, अक्षू त्यागी, संदीप बालियान,गुलाब चौधरी, विपिन बालियान, अशोक आर्य आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी