किसानों की समृद्धि व खुशहाली के लिए लागू किए कृषि कानून

कृषि कानूनों के समर्थन में लुहसाना गांव में किसान पंचायत में भाजपाइयों ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। कृषि कानूनों के फायदे गिनाते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाई। साथ ही वर्ष 2013 में हुए सांप्रदायिक दंगों का जिक्र कर विपक्ष को कठघरे में खड़ा किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 11:35 PM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 11:35 PM (IST)
किसानों की समृद्धि व खुशहाली के लिए लागू किए कृषि कानून
किसानों की समृद्धि व खुशहाली के लिए लागू किए कृषि कानून

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। कृषि कानूनों के समर्थन में लुहसाना गांव में किसान पंचायत में भाजपाइयों ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। कृषि कानूनों के फायदे गिनाते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाई। साथ ही वर्ष 2013 में हुए सांप्रदायिक दंगों का जिक्र कर विपक्ष को कठघरे में खड़ा किया।

केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान ने कहा कि जितने विकास कार्य भाजपा राज में हुए हैं, उतने 60 सालों में भी नहीं हुए। सड़कों का कायाकल्प हुआ है। अब कृषि कानून किसानों के फायदे के लिए लागू किया गया है। इससे किसान समृद्ध होगा और देश में खुशहाली आएगी। किसानों को अपनी फसल कहीं पर भी बेचने की सरकार ने आजादी दी है। वर्ष 2014 में सांसद बनने के बाद से दिन-रात अपने लोगों के बीच रहकर सड़क, बिजली, पानी जैसे विकास के मुद्दों पर काम किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भयमुक्त वातावरण दिया है। उन्होंने कहा कि मैं यह नहीं कहता कि रामराज आ गया, लेकिन इतना जरूर कहता हूं कि रामराज की ओर दो कदम बढ़े हैं। कार्यक्रम का संचालन अवनीश चौधरी ने किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, रमेश खुराना, अचित मित्तल, ठाकुर रामनाथ, ब्रजपाल सहरावत, परमेश सैनी, हरेंद्र शर्मा, मुकेश उकावली, भारत ठाकुर आदि मौजूद रहे। किसानों के कंधे पर बंदूक रख रहा विपक्ष : मोहित

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने कहा कि पिछली सपा और बसपा सरकारों को लोगों ने उनके कर्मो की वजह से नकार दिया। पिछली सरकारों में थानों में पक्षपात पूर्ण रवैया अपनाया जाता था। जो तहरीर लेकर जाता था पहले उसका नाम देखा जाता था और अगर वो नाम एक वर्ग विशेष का होता था तो मुकदमा दर्ज हो जाता था। विपक्षी पार्टियां किसानों के कंधे पर बंदूक रखकर अपना हित साधने में लगी हैं, जबकि भाजपा सरकार निरंतर किसानों के हितों के लिए काम कर रही है। सत्ता में आना चाहते हैं हत्यारे : उमेश

बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक ने कहा कि मुजफ्फरनगर पहले पहले गुंडागर्दी के लिए बदनाम था, लेकिन आज ऐसा नहीं है। अब विकास कार्यो के लिए चर्चाएं हो रही हैं। सपा राज में फर्जी मुकदमें दर्ज हुए। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने वर्ष 2013 में कवाल में सचिन व गौरव की हत्या कराई और तत्कालीन डीएम सुरेंद्र सिंह व एसएसपी मंजिल सैनी को हटवाया, ऐसे लोग दोबारा सत्ता में आना चाहते हैं।

chat bot
आपका साथी