दो दिन ठहरने के बाद बरात दुल्हन को लेकर हुई विदा

शादी जैसे महत्वपूर्ण विषय पर लड़की और लड़के पक्ष के बीच बात भी न हो कि किस दिन बरात आनी है तो अटपटा सा लगता है। लेकिन यह वाकया सच में बेहड़ा आस्सा गांव में घटित हो गया। जब वर पक्ष के लोग एक दिन पहले बरात लेकर गांव में पहुंच गए। वधू पक्ष ने एक दिन पहले बरात की आवभगत करने से इन्कार किया तो बिचौलिये को एक दिन बरात अपने गांव में ठहरानी पड़ी। अगले दिन शादी हुई और दूल्हा दुल्हन को लेकर अपने घर चला गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 11:34 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 11:34 PM (IST)
दो दिन ठहरने के बाद बरात दुल्हन को लेकर हुई विदा
दो दिन ठहरने के बाद बरात दुल्हन को लेकर हुई विदा

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। शादी जैसे महत्वपूर्ण विषय पर लड़की और लड़के पक्ष के बीच बात भी न हो कि किस दिन बरात आनी है तो अटपटा सा लगता है। लेकिन, यह वाकया सच में बेहड़ा आस्सा गांव में घटित हो गया। जब वर पक्ष के लोग एक दिन पहले बरात लेकर गांव में पहुंच गए। वधू पक्ष ने एक दिन पहले बरात की आवभगत करने से इन्कार किया तो बिचौलिये को एक दिन बरात अपने गांव में ठहरानी पड़ी। अगले दिन शादी हुई और दूल्हा, दुल्हन को लेकर अपने घर चला गया।

सिखेड़ा क्षेत्र के बेहड़ा आस्सा गांव में गत शुक्रवार को एक व्यक्ति के यहां पर लड़की की शादी तय हुई थी। लड़की पक्ष के होश तब उड़ गए जब बरात गुरुवार सुबह ही बेहड़ा आस्सा पहुंच गई। बरात की कोई तैयारी एक दिन पहले नहीं थी, जिससे लड़की पक्ष एकाएक शादी करने के लिए तैयार नहीं हुआ।

मंथन हुआ तो पता चला कि निकट के भिक्की गांव निवासी बिचौलिए की गलती के कारण बरात को एक दिन पहले ही लाने की बात कह दी। इसका खामियाजा बिचौलिये को बरात को एक रात अपने गांव में ठहराकर भुगतना पड़ा। सैकड़ों लोगों के खाने के इंतजाम के लिए उसने अपने गांव के लोगों की मदद ली। शुक्रवार को दोबारा बरात वधू पक्ष के यहां पहुंची। शादी के बाद वधू को खुशी-खुशी विदा किया गया। तब जाकर वधू पक्ष की जान में जान आई। बरात को एक दिन के लिए आना था, लेकिन बारातियों की दो दिन की दावत हो गई। घटना गांव में चर्चा का विषय बनी हुई है।

chat bot
आपका साथी