सज गई पाठशालाएं, शिक्षक करेंगे बच्चों का स्वागत

कोरोना काल के चलते बंद पड़े कक्षा पांचवीं तक के विद्यालय सोमवार को खुलेंगे। करीब एक साल बाद बच्चे विद्यालय जाएंगे। बच्चों का शिक्षक स्वागत करेंगे और उपहार भी देंगे। विद्यालयों में कोरोना गाइडलाइन का अनुपालन करते हुए शिक्षण कार्य कराया जाएगा। बच्चों को मिड-डे मील भी परोसा जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 11:32 PM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 11:32 PM (IST)
सज गई पाठशालाएं, शिक्षक करेंगे बच्चों का स्वागत
सज गई पाठशालाएं, शिक्षक करेंगे बच्चों का स्वागत

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। कोरोना काल के चलते बंद पड़े कक्षा पांचवीं तक के विद्यालय सोमवार को खुलेंगे। करीब एक साल बाद बच्चे विद्यालय जाएंगे। बच्चों का शिक्षक स्वागत करेंगे और उपहार भी देंगे। विद्यालयों में कोरोना गाइडलाइन का अनुपालन करते हुए शिक्षण कार्य कराया जाएगा। बच्चों को मिड-डे मील भी परोसा जाएगा।

कोराना संक्रमण के चलते बीते वर्ष मार्च माह में शिक्षण संस्थाएं बंद कर दी गई थीं। इसके बाद से बच्चे विद्यालय नहीं गए। दो माह पूर्व कक्षा नौंवी से 12वीं तक की कक्षाओं को सशर्त संचालित करने की अनुमति दी गई। बीते दिनों कक्षा छह से आठवीं तक की कक्षाएं भी संचालित कराई गई। अब पहली मार्च से कक्षा पहली से पांचवीं तक की कक्षाएं भी संचालित होंगी। सभी कक्षाएं एक साथ संचालित नहीं होगी, बल्कि इसके लिए शेड्यूल बनाया गया है। साथ ही कोरोना गाइडलाइन के आधार पर बैठने की व्यवस्था की गई है। प्रत्येक सीट के बीच की दूरी छह फीट रखी गई है। यदि बच्चे चटाई पर बैठ रहे हैं तो छह फीट की चटाई पर एक ही बच्चा बैठेगा। बच्चे घर से भोजन लेकर नहीं आएंगे, बल्कि मिड-डे मील विद्यालय में ही परोसा जाएगा। सभी बच्चों, शिक्षक समेत अन्य स्टाफ के लिए मास्क अनिवार्य किया गया है। विद्यालय के मुख्य द्वार पर सैनिटाइजर की व्यवस्था रहेगी।

प्राथमिक विद्यालय शाहडब्बर के हेडमास्टर देंवेंद्र सिंह का कहना है कि सुबह के समय विद्यालय पहुंचने पर बच्चों का स्वागत किया जाएगा। आकर्षक उपहार दिए जाएंगे। मास्ट और सैनिटाइजर की व्यवस्था कर ली गई है।

प्राथमिक विद्यालय बरूकी के शिक्षक डा. अनुज कुमार ने बताया कि विद्यालय खोलने की पूरी तैयारी है। पहले दिन कक्षा एक और पांचवीं के बच्चें आएंगे। कोरोना गाइड का पालन किया जाएगा।

कक्षावार शेड्यूल

सोमवार व गुरुवार को कक्षा एक और पांचवीं की कक्षाएं चलेंगी। मंगलवार व शुक्रवार को कक्षा दो व चौथी की क्लास संचालित होगी। बुधवार व शनिवार को कक्षा तीन के बच्चों को विद्यालय में पढ़ाया जाएगा।

इन्होंने कहा..

विद्यालयों में पठन-पाठन की तैयारी पूरी कर ली गई है। शिक्षकों ने स्कूलों ने बच्चों के लिए सजाया है। सोमवार से जब बच्चे विद्यालय जाएंगे तो पाएंगे कि उनके विद्यालयों की सूरत ही बदल गई है। शेड्यूल के हिसाब से कक्षाएं संचालित होंगी। सभी शिक्षकों का आना अनिवार्य है।

- मायाराम, बेसिक शिक्षा अधिकारी।

chat bot
आपका साथी