नवभारत मेला में बताई सरकार की उपलब्धियां

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिन पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की ओर से खतौली में नवभारत मेला आयोजित किया गया। मेला में सरकार की उपलब्धियों के साथ कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया गया। उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 11:38 PM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 11:38 PM (IST)
नवभारत मेला में बताई सरकार की उपलब्धियां
नवभारत मेला में बताई सरकार की उपलब्धियां

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिन पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की ओर से खतौली में नवभारत मेला आयोजित किया गया। मेला में सरकार की उपलब्धियों के साथ कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया गया। उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

भाजयुमो ने शिवलोक मार्केट स्थित रोटरी भवन में दो दिवसीय नवभारत मेला आयोजित किया। मेला का शुभारंभ भाजयुमो क्षेत्रीय अध्यक्ष सुखविदर सोम, प्रवासी रघुराज सिंह, विधायक विक्रम सैनी व भाजयुमो जिलाध्यक्ष कार्तिक काकरान ने किया। केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों की प्रदर्शनी के साथ जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। गुड़ खांडसारी, नमकीन, हैंडलूम, स्लिक उद्योग आदि उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई। प्रधानमंत्री के जीवन, संघर्ष व त्याग पर प्रकाश डाला गया। नवज्योति पब्लिक स्कूल के छात्रों ने सांस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत किए। संयोजक जिला महामंत्री श्याम रहेजा, मीडिया प्रभारी रजत जैन, जिला मंत्री अमित चौधरी, अभय जैन, ऋषभदेव, ऋषभ जैन ने सभी का आभार प्रकट किया।

समर्थकों संग भाजपा में शामिल हुए प्रधानपति

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। पुरकाजी खादर निवासी शेरपुर गांव के प्रधान पति सुनील कुमार ने पार्टी कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रधान पति व समर्थकों को पटका पहनाकर सदस्यता दिलाई गई। सुनील ने कहा कि अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में भी भाजपा की ही सरकार बनेगी। इस दौरान दिनेश कुमार, कंवर सिंह, नाथीराम, मनोज चौहान, कृपाल सिंह, सलेकचंद, गांधी, राजेंद्र सिंह, टेकचंद, विष्णु व जीतेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

पात्रों को बिना भेदभाव के मिल रहा है योजनाओं का लाभ

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। पुरकाजी कस्बे के उत्तरी चमारान मोहल्ले के शिव मंदिर परिसर में भारतीय जनता पार्टी की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। पिछड़ा वर्ग के •िालाध्यक्ष सुंदर पाल का कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। पाल ने कहा कि भाजपा समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चल रही है। पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के दिलाया जा रहे है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सूबे का विकास हो रहा है। इस दौरान मंडल अध्यक्ष नरेंद्र पाल, मनोज पांचाल, जिला मंत्री अनुसूचित मोर्चा डाक्टर ओपी गौतम, हरिराम सक्सेना, केपी सिंह, वीरेंद्र सिंह, अजय पंवार, सचिन गुर्जर व हर्ष प्रजापति आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी