दबंगों पर मकान कब्जाने का आरोप

नगर के साउथ सिविल लाइन निवासी मीना बंसल पत्नी स्व. चंद्रप्रकाश बंसल एवं उनके बेटे गौरव बंसल ने मंगलवार को पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि शिक्षक कालोनी के कुछ दबंग लोग उनके रिश्तेदारों का सहारा लेकर उनके 400 वर्ग गज के मकान पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 11:43 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 11:43 PM (IST)
दबंगों पर मकान कब्जाने का आरोप
दबंगों पर मकान कब्जाने का आरोप

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। नगर के साउथ सिविल लाइन निवासी मीना बंसल पत्नी स्व. चंद्रप्रकाश बंसल एवं उनके बेटे गौरव बंसल ने मंगलवार को पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि शिक्षक कालोनी के कुछ दबंग लोग उनके रिश्तेदारों का सहारा लेकर उनके 400 वर्ग गज के मकान पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। जब उन्होंने इसका विरोध किया गया तो आरोपित हमलावरों ने साठगांठ के चलते गौरव को जेल भिजवा दिया, जो अब चार दिन बाद जेल से बाहर आया है। गौरव बंसल ने बताया कि उनकी दादइलाही संपत्ति पर वह स्वयं काबिज हैं। आरोपित हमलावरों ने मकान पर कब्जा करने की नीयत से मकान के कुछ भूभाग में अपने ताले लगा दिए हैं। उनके रिश्तेदारों का सहारा लेकर उन्होंने मकान के कुछ भूभाग की रजिस्टरी का दावा भी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रशासन से भी न्याय की मांग की गई है। सिविल लाइन थान में भी इस मामले की शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई है।

घायल युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ा

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। खतौली थाना क्षेत्र के मिट्ठूलाल मोहल्ला निवासी शादाब अंसारी पुत्र असगर तीन दिन पूर्व बाइक पर सवार होकर दिल्ली गया था। रास्ते में लोनी बार्डर पर युवक सड़क हादसे में घायल हो गया था। शादाब का सिर डिवाइडर से टकराने पर गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। दिल्ली पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया था। मंगलवार को शादाब की उपचार के दौरान मौत हो गई। दिल्ली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। देर शाम शव खतौली पहुचने पर सुपुर्दे खाक किया गया। -जासं

chat bot
आपका साथी