प्रोस्पेक्टर शुल्क वृद्धि पर प्राचार्य का घेराव

खतौली में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने गुरुवार को श्री कुंद-कुंद जैन डिग्री कालेज में छात्रों की विभिन्न समस्याओं और प्रोस्पेक्टस शुल्क वृद्धि पर रोष जताते हुए प्राचार्य का घेराव किया। प्रास्पेक्टस शुल्क कम न होने पर प्रदर्शन की चेतावनी दी गई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 16 Sep 2021 11:46 PM (IST) Updated:Thu, 16 Sep 2021 11:46 PM (IST)
प्रोस्पेक्टर शुल्क वृद्धि पर प्राचार्य का घेराव
प्रोस्पेक्टर शुल्क वृद्धि पर प्राचार्य का घेराव

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। खतौली में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने गुरुवार को श्री कुंद-कुंद जैन डिग्री कालेज में छात्रों की विभिन्न समस्याओं और प्रोस्पेक्टस शुल्क वृद्धि पर रोष जताते हुए प्राचार्य का घेराव किया। प्रास्पेक्टस शुल्क कम न होने पर प्रदर्शन की चेतावनी दी गई।

एबीवीपी के सदस्य श्री कुंद-कुंद जैन डिग्री कालेज में एकत्र हुए। उन्होंने छात्रों की समस्याओं और प्रास्पेक्टस के शुल्क में वृद्धि को लेकर प्राचार्य डा. नीतू वशिष्ठ का घेराव किया। उन्हें समस्याओं के समाधान के लिए एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा कि जल्द समस्याओं का निराकरण और प्रास्पेक्टस शुल्क कम नहीं हुआ तो वह कालेज में प्रदर्शन करेंगे। इसकी जिम्मेदारी कालेज प्रबंधन की होगी। कालेज उपाध्यक्ष आर्यन सिंह ने कहा कि छात्रों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वे छात्रों के हितों के लिए संघर्ष करेंगे। नगर मंत्री नितिन भटनागर ने कहा कि प्रास्पेक्टस शुल्क जल्द कम किया जाए। घेराव करने वालों में शेखर गोस्वामी, शुभम भटनागर, अविका पाल, विशाल शर्मा, आशुतोष गोयल, विशाल ठाकुर, विश्वास झा, अविका पाल, मुकुल कुमार, अमर कुमार, विशाल कश्यप, प्रिस, निशांत,अंकुर खारी, सिद्धार्थ सिंह, अखिल लहरिया, अजय गुप्ता, रोहित कुमार, राहुल कुमार, रवि कुमार,आर्यन कटारिया, मन्नू कुमार आदि शामिल रहे। - - - -

श्रीरामलीला का झंडा पूजन हुआ

मीरापुर : कस्बे में श्रीरामलीला समिति के तत्वावधान में झंडा पूजन किया गया। श्रीराम पब्लिक स्कूल के प्रांगण में पं. अनिल शास्त्री ने मंत्रोच्चार करते हुए विजय अग्रवाल से विधि-विधानपूर्वक पूजन कराया। रोहित माहेश्वरी ने बताया कि इस बार श्रीराम लीला चार अक्टूबर से प्रारंभ होगी। इस दौरान दीपक गोयल, अनिरुद्ध गोयल, प्रदीप गोयल, प्रदुमन शर्मा, विनोद नागर, सुभाष, देवेंद्र, दीपचंद व सीमा सिघल आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी